
मल्लिकार्जुन खरगे ने एग्जिट पोल को लेकर दिया बयान (Photo-IANS)
Mallikarjun Kharge Exit Poll Reaction: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए गए। इसके बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एग्जिट पोल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ जगहों पर कुछ नतीजे साफ दिख रहे हैं। कुछ नतीजों से थोड़ा कन्फ्यूजन हुआ है। लेकिन, जहां तक मुझे लगता है, मुझे उम्मीद है कि तमिलनाडु में DMK को साफ बहुमत मिल सकता है; मैंने वहां भी इस बारे में बात की है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह केरल में हमारे लोगों ने मुझे पहले ही बता दिया है कि UDF बहुमत के साथ आएगा। असम में एग्जिट पोल कह रहा है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं आ रही हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि वे जो आंकड़े दिखा रहे हैं, उससे ज़्यादा सीटें हमें मिल सकती हैं।
खरगे ने कहा कि पुडुचेरी में भी हमने BJP के खिलाफ बराबर की लड़ाई लड़ी है। हमें वहां भी उम्मीदें हैं, लेकिन कमोबेश, वहां कड़ा मुकाबला है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में काटे की टक्कर है। हमारी एक जानकारी यह है कि TMC को बढ़त है। दूसरी बात BJP और उनके दूसरे गठबंधन NDA पार्टनर लोगों पर थोड़ा ज़ुल्म कर रहे हैं, धमका रहे हैं और लोगों के खिलाफ CRPF लगाकर उन्हें कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदेश में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने और त्रिशुंक की स्थिति में क्या कांग्रेस टीएमसी का समर्थन करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम देखेंगे अभी यह कहना ठीक नहीं लगता, चार मई को तस्वीर साफ हो जाएगी, इसके बाद अपना फैसला लेंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान किया गया। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले गए। सभी जगहों पर 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Published on:
30 Apr 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
