
IMD issues Heavy Rain Alert
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने देश में दस्तक देने के साथ मौसम को भी बदल दिया। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव का असर दिखा, जिससे बारिश का सिलसिला फिर से बन गया है। मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न शानदार रहा था और इस दौरान देशभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इस दौरान बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसी वजह से 2026 के लिए भी एक्सपर्ट्स ने रिकॉर्डतोड़ बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि बारिश पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 1, 2, 3 और 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
केरल में भी प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1, 2, 3 और 4 मई को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड में मौसम के बदलने का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तराखंड में 1, 2, 3 और 4 मई को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 1, 2, 3 और 4 मई को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, माहे, यनम, रायलसीमा, कराईकल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।
Published on:
30 Apr 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
