scriptजानिए किस तरह बढ़ा दुनिया में सैन्य खर्च | Know how military spending increased in the world | Patrika News
विदेश

जानिए किस तरह बढ़ा दुनिया में सैन्य खर्च

-दस शीर्ष देशों में पांच एशिया के हैं, अमरीका, चीन के बाद भारत तीसरा सर्वाधिक खर्च करने वाला देश

Oct 02, 2020 / 11:43 pm

pushpesh

जानिए किस तरह बढ़ा दुनिया में सैन्य खर्च

जानिए किस तरह बढ़ा दुनिया में सैन्य खर्च

नई दिल्ली. भारत-चीन व पाकिस्तान, अरब-इजराइल सहित कई देशों सीमा विवाद है। कई देशों ने अपना रक्षा बजट भी बढ़ा दिया है। दस शीर्ष रक्षा बजट रखने वाले देशों में पांच तो एशिया के हैं। दुनिया के कुल रक्षा बजट का 75 फीसदी इन देशों ने खर्च किया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च के आंकड़ों पर गौर करें तो भारत के रक्षा बजट में 6.80 फीसदी तो चीन के बजट में 5.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। सूची में अमरीका शीर्ष पर बना हुआ है। सऊदी अरब ने सर्वाधिक 16 फीसदी अपने सैन्य खर्च को बढ़ाया है। जबकि जापान ने इसे कम किया है। जानिए किसका, कितना बजट-

देश रक्षा बजट (कम/ अधिक)
अमरीका 731.8 (+5.3)
चीन 261.1 (+5.1)
भारत 71.1 (+6.8)
रूस 56.1 (+4.5)
स. अरब 61.2 (+16.0)
फ्रांस 50.1 (+1.6)
जर्मनी 49.3 (+10.0)
ब्रिटेन 48.7 (+0.0)
जापान 47.6 (-0.1)
द. कोरिया 43.9 (+3.6)
कुल 1.92 ट्रिलियन डॉलर
-बजट राशि बिलियन डॉलर में (2019 के मूल्य अनुसार)
खास बातें
-75 फीसदी सैन्य खर्च है शीर्ष दस देशों का
-38 फीसदी विश्व के कुल खर्च का अमरीका करता है।
-16 फीसदी सैन्य खर्च बढ़ाया सऊदी अरब ने सबसे ज्यादा

Home / world / जानिए किस तरह बढ़ा दुनिया में सैन्य खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो