scriptVIDEO: लंदन में धू-धू कर जल रहा 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर, कई परिवारों के फंसे होने की आशंका | London Fire Video: Massive Flames Engulf 27-Storey Tower, 200 Fire Fighters at the Spot | Patrika News
विदेश

VIDEO: लंदन में धू-धू कर जल रहा 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर, कई परिवारों के फंसे होने की आशंका

अचानक आग लगी आग से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं जिनमें करीब 120 परिवारों का रहना बताया जा रहा है।

Jun 14, 2017 / 12:01 pm

Nakul Devarshi

लंदन की मशहूर 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार सुबह अचानक से आग लग गई। 24 मंजिला इस बहुमंज़िला टावर के पूरी तरह से आग की चपेट में आने से मौके पर हडकंप की स्थिति बन गई।
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक़ आग को बुझाने के लिए 40 से भी ज़्यादा फायर इंजन्स और लगभग 200 फायर फाइटर्स लगाए गए।

https://twitter.com/ANI_news/status/874820413942939648
https://twitter.com/hashtag/Visuals?src=hash
बताया गया कि आग लगने का पैमाना इतना खतरनाक रहा कि आग की लपटें टावर की दूसरी मंज़िल से लेकर टॉप फ्लोर तक उठती नज़र आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 
आग लगने के बाद उसके गिरने की आशंका भी जताई जा रही थी लिहाज़ा आग लगने के फ़ौरन बाद सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के आसपास के रास्तों को सील कर दिया। 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash
https://twitter.com/ANI_news/status/874827070693560320
जानकारी के मुताबिक़ ये टावर एक रिहायशी इमारत है। अचानक आग लगी आग से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं जिनमें करीब 120 परिवारों का रहना बताया जा रहा है। 
लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है। आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं।

https://twitter.com/hashtag/GrenfellTower?src=hash
https://twitter.com/LFBCommissioner
https://twitter.com/LondonFire

Home / world / VIDEO: लंदन में धू-धू कर जल रहा 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर, कई परिवारों के फंसे होने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो