scriptनॉर्थ कोरिया बना सकता है घातक BOMB, प्लूटोनियम रिएक्टर शुरू | North Korea expands Nuclear Program, restarted plutonium reactors | Patrika News
विदेश

नॉर्थ कोरिया बना सकता है घातक BOMB, प्लूटोनियम रिएक्टर शुरू

उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार शुरु कर दिया है और उसने अपने प्लूटोनियम रिएक्टर को भी फिर से चालू कर दिया है। 

Feb 10, 2016 / 02:45 pm

उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार शुरु कर दिया है और उसने अपने प्लूटोनियम रिएक्टर को भी फिर से चालू कर दिया है। अलजजीरा के अनुसार उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के विस्तार और प्लूटोनियम रिएक्टर को चालू करने की जानकारी अमेरिका के गुप्तचर प्रमुख ने दी है। 

उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार अपने मुख्य परमाणु केन्द्र पर कर रहा है।अमेरिका के गुप्तचर निदेशक जेम्स क्लैपर ने सीनेट की समिति के समक्ष मंगलवार को अपनी गवाही में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के विस्तार की जानकारी दी। 


क्यों खोला परमाणु केंद्र?
उत्तर कोरिया के परमाणु केन्द्र योंगबयोन में प्लूटोनियम रिएक्टर को चालू करने का अर्थ है कि वह रिएक्टर के इस्तेमाल किए जा चुके ईंधन से पर्याप्त प्लूटोनियम कुछ सप्ताह या महीने में तैयार कर सकता है। इससे खतरा बढ़ जाएगा। इस प्रक्रिया से उत्तर कोरिया पर्याप्त प्लूटोनियम तैयार कर सकता है जिसका उपयोग वह बम बनाने में कर सकता है।


हाइड्रोजन बम और उसके बाद लॉन्ग रेंज मिसाइल
हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने लॉन्ग रेंज की मिसाइल का परीक्षण किया था। कहा जा रहा है कि इसकी जद में अमेरिका भी आता है। इससे पहले नार्थ कोरिया ने हाईड्रोजन बम टेस्ट करके पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी थी। नॉर्थ कोरिया प्रतिबंध के बावजूद परमाणु परीक्षण कर रहा है। 


(DEMO PIC)

Home / world / नॉर्थ कोरिया बना सकता है घातक BOMB, प्लूटोनियम रिएक्टर शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो