scriptPutin foreign trips: यूक्रेन पर हमले के बाद से पहली विदेश यात्रा, इन देशों का करेंगे दौरा | Russia's Putin foreign trips since launching Ukraine war | Patrika News
विदेश

Putin foreign trips: यूक्रेन पर हमले के बाद से पहली विदेश यात्रा, इन देशों का करेंगे दौरा

Russia’s Putin foreign trips: रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार किसी विदेश दौरी पर जाने वाले हैं। इस दौरे से पहले G-7 के सदस्य देशों के कुछ वैश्विक नेताओं का उनका मजाक उड़ाया है।

Jun 27, 2022 / 03:05 pm

Mahima Pandey

putin.png

Russia: President Putin orders to start corona vaccination campaign from next week

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से रूसी राष्ट्रपति किसी विदेशी दौरे पर नहीं गए। 24 फरवरी के बाद अब वो सेंट्रल एशिया में दो पूर्व सोवियत राज्यों का दौरा करेंगे। Rossiya 1 State Television Station के पत्रकार पावेल ज़ारुबिन ने जानकारी दी कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान का दौरा करेंगे। इसके बाद वो मॉस्को में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मिलेंगे। इस दौरे से पहले G7 के नेताओं ने पुतिन की शर्टलेस तस्वीर का मजाक उड़ाया था।
ताजिक राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
रूस की स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुतिन दुशांबे में ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन से मिलेंगे। इमोमाली रखमोन रूस के करीबी सहयोगी माने जाते हैं जो काफी लंबे समय से ताजिकिस्तान पर शासन कर रहे हैं। इसके आलवा पुतिन अजरबैजान, कजाकिस्तान, ईरान और तुर्कमेनिस्तान के नेताओं सहित कैस्पियन देशों के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

आखिरी बार चीन का किया था दौरा
बता दें की फरवरी की शुरुआत में रूस के बाहर पुतिन अपनी आखिरी विदेश यात्रा में चीन गए थे। यहाँ उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओलंपिक विन्टर ओलिम्पिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से पहले एक संधि का अनावरण किया था। इसके बाद 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था और ये जंग आज भी चल रही है जिसमे यूक्रेन को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुनियाभर के देशों के रूस के इस कदम की निंदा की थी।
यह भी पढ़ें

चीन के लोग एक अदृश्य जेल में रह रहे, हर गतिविधि पर चीनी प्रशासन की नजर

G-7 शिखर सम्मेलन में उड़ा राष्ट्रपति पुतिन का मजाक
पुतिन की यात्रा से पहले G-7 नेताओं की पुतिन पर की गई टिप्पणी चर्चा में थी। दरअसल, G-7 शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मजाक उड़ाया था। ये मजाक पुतिन की एक शर्टलेस तस्वीर को लेकर था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था, “जैकेट ऑन? जैकेट ऑफ? क्या हम अपने कपड़े उतार दें?”

Home / world / Putin foreign trips: यूक्रेन पर हमले के बाद से पहली विदेश यात्रा, इन देशों का करेंगे दौरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो