scriptतालिबान को आतंकियों की लिस्ट से हटाने की तैयारी में रूस | Russia to remove Taliban from its terrorist list | Patrika News
विदेश

तालिबान को आतंकियों की लिस्ट से हटाने की तैयारी में रूस

Russia’s Big Plan For Taliban: अफगानिस्तान के आतंकी संगठन तालिबान के लिए हाल ही में रूस के एक बड़े प्लान की जानकारी सामने आई है।

नई दिल्लीApr 03, 2024 / 01:32 pm

Tanay Mishra

russia_to_remove_taliban_from_terrorist_list.jpg

Russia to remove Taliban from terrorist list

तालिबान (Taliban) दुनियाभर में सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है। अफगानिस्तान (Afghanistan) बेस्ड इस्लामिक आतंकी संगठन तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अपने देश में तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया था। तभी से तालिबान ने अफगानिस्तान में सबकुछ बदल दिया है और अफगानिस्तान की जनता काफी मुश्किल हालातों में जी रही है। इतना ही नहीं, तालिबान के सत्ता में लौटते ही पाकिस्तान (Pakistan) में भी आतंकी हमलों के मामले बढ़ गए हैं। दुनिया के ज़्यादातर देशों ने तालिबान को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। पर हाल ही में रूस (Russia) के तालिबान के बारे में एक बड़े प्लान की जानकारी सामने आई है।


तालिबान को आतंकियों की लिस्ट से हटाने की तैयारी में रूस

रूस अपनी आतंकियों की लिस्ट से तालिबान को हटाने की तैयारी में है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इस बात की जानकारी मंगलवार को ही रूस की तरफ से दी गई।

https://twitter.com/BRICSinfo/status/1775164085882978778?ref_src=twsrc%5Etfw


तालिबान को आतंकियों की लिस्ट से हटाने पर चल रहा है काम

क्रेमलिन (Kremlin) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने मंगलवार को बताया, “हमारे पास अफगानिस्तान के तालिबान नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए अहम मुद्दे हैं और हम तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाने पर काम कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें

ईरान में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम




Home / world / तालिबान को आतंकियों की लिस्ट से हटाने की तैयारी में रूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो