विदेश

Russia Ukraine War: जंग के बीच यूक्रेन नहीं रूस के सुपर मार्केट में मची लूट, चीनी खरीदने के लिए लड़ रहे लोग, वीडियो वायरल

Russia Ukraine War रूस और यूक्रेन में चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। 27वें दिन भी दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने को तैयार नहीं है। युद्ध से हालात सिर्फ यूक्रेन में नहीं बल्कि रूस में भी बिगड़ने लगे हैं। रूस के सुपर मार्केट लोगों सामान खरीदने के लिए लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Mar 22, 2022 / 03:12 pm

धीरज शर्मा

Russia Ukraine War People are Fighting in Super Market for sugar In Russia Video Viral

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का असर अब यूक्रेन के साथ-साथ रूस में भी देखने को मिल रहा है। 27 दिनों से जारी जंग ने दोनों देशों पर बुरा असर डाला है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं, लेकिन अब रूस में भी जंग का साफ असर दिखाई दे रहा है। दरअसल रूस के सुपर मार्केट में लोग सामान लेने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंग के चलते रूस में महंगाई चरम स्तर पर पहुंच गई है। इसकी वजह से लोग में गुस्सा तो है वो पुतिन को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं सुपर मार्केट में सामानों को लेकर हो रही लड़ाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को आपस में झगड़ते हुए देखा जा सकता है।


जंग ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों की आर्थिक स्थिति काफी खराब कर दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सुपरमार्केट में रूसी दुकानदारों को चीनी के लिए आपस में लड़ते देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करने वाली मॉडल का सूटकेस में मिला शव, लंबे समय से थी गायब

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में, शॉपिंग कार्ट से चीनी के बैग लेने के लिए लोगों की भीड़ को आपस में लड़ते और धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है।

https://twitter.com/buch10_04/status/1505068461998882821?ref_src=twsrc%5Etfw

पुतिन को बता रहे जिम्मेदार

कई यूजर देश में बन रही इस स्थिति के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दरअसल रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान रूस के सभी स्टोर्स में केवल 10 किलोग्राम चीनी रखने की सीमा तय कर दी है। यही वजह है कि, सभी इलाके में लोगों को आसानी से चीनी मिल सके। वहीं दूसरी तरफ रूस में चीनी की कीमत आसमान छू रही है।


रूस में चीनी की कीमतों में उछाल

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2015 के बाद से रूस में वार्षिक मुद्रास्फीति अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह से चीनी की कीमत लगभग 31 फीसदी तक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें – कभी वित्त मंत्री के तौर पर 6 अरब डॉलर का बजट पेश करने वाला शख्स अब ‘ड्राइवर’ बनने को मजबूर

Home / world / Russia Ukraine War: जंग के बीच यूक्रेन नहीं रूस के सुपर मार्केट में मची लूट, चीनी खरीदने के लिए लड़ रहे लोग, वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.