विदेश

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आम लोगों को भी निशाना बना रहे प्रदर्शनकारी, भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sri Lanka Crisis: प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका का हालात बेकाबू हो चुका है। सरकार समर्थक और विरोधी खेमे के आमने-सामने आने से जगह-जगह हिंसक वारदातें हो रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

नई दिल्लीMay 10, 2022 / 11:46 am

Prabhanshu Ranjan

Sri Lanka Crisis: गृह युद्ध (Civil War) जैसी स्थितियों के जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में लाखों भारतीय फंसे है। प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद बीते 24 घंटे में जिस तरह से श्रीलंका का हालात खराब हुआ है, उसे देखते हुए वहां रह रहे भारतीय पर भी खतरा बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की घोषणा के बाद श्रीलंका में सरकार समर्थक और विपक्षी प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक वहां 8 लोगों की मौत हो चुकी है, 250 के करीब लोग जख्मी हुए है। वहां प्रदर्शनकारी आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। पुलिस के सामने उनकी पिटाई की जा रही है।

इस बीच श्रीलंका में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर और श्रीलंका की राजधानी कोलबो स्थित भारतीय दूतावास की मेल आईडी जारी की है। इन दोनों पर संपर्क साधकर आप श्रीलंका में फंसे अपने परिजनों की रिहाई का प्रबंध करा सकते हैं। उल्लेखनीय हो कि भारत की समुद्री सीमा पर स्थित श्रीलंका में दक्षिण भारतीय लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इस समय वहां से जैसी हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही है, उसे देखते हुए उनके परिजन दहशत में है।

https://twitter.com/hashtag/SriLanka?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर व ईमेल
भारत सरकार की तरफ से श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर (Helpline Numbers for Indians) जारी किए गए हैं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम परिस्थितियों पर निगाह बनाए हुए हैं। श्रीलंका में फंसे भारतीय के लिए हेल्पलाइन नंबर है- Helpline Number: +94-773727832। कोलबो स्थित भारतीय दूतावास की मेल आईडी है- Email ID: cons.colombo@mea.gov.in

यह भी पढ़ेंः

Sri Lanka Crisis: महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात, एक दर्जन मंत्रियों का घर फूंका, कारसहित नेता को झील में फेंका

पूरे देश में लगा दिया गया है कर्फ्यू
उल्लेखनीय हो कि सोमवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद देश में हिंसा भड़क उठी है। जगह-जगह सरकार समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारी हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 12 से अधिक मंत्रियों के घर को फूंक दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास के अंदर भी गोलीबारी की गई है। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, जानिए अब आगे क्या होगा

Home / world / Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आम लोगों को भी निशाना बना रहे प्रदर्शनकारी, भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.