scriptस्वीडन:24 बच्चों से रेप करने वाले डे केयर वर्कर को भेजा जेल | Sweden: dayworker sent to jail in case of sexual assult of 24 children | Patrika News
विदेश

स्वीडन:24 बच्चों से रेप करने वाले डे केयर वर्कर को भेजा जेल

शु्क्रवार को स्वीडश कोर्ट ने एक पुरुष डे केयर वर्कर
को साढ़े छ साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर एक से तीन साल के बच्चों से 2
रेप और 20 मामले शारीरिक शोषण के है।

सिवानDec 12, 2015 / 12:49 pm

barkha mishra

शु्क्रवार को स्वीडश कोर्ट ने एक पुरुष डे केयर वर्कर को साढ़े छ साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर एक से तीन साल के बच्चों से 2 रेप और 20 मामले शारीरिक शोषण के है।

कोर्ट ने जानकारी दी कि 40 वर्षीय यह श्ख्स क्रिस्टीआस्टाड की दक्षिण नगरपालिका में एक अस्थायी एजेंसी कर्मचारी के रूप विभिन्न चालीस जगहों पर काम कर चुका है। वो इन सभी मामलों में दोषी पाया गया है।

बच्चों से किए गए यह शारीरिक शोषण के मामले उन आठ जगहों पर हुए थे जहां उसने मार्च 2014 से लेकर 2015 तक काम किया था।

कोर्ट ने बताया कि “आरोपी लड़कियों के डायपर बदलते वक्त उनको शारीरिक शोषण का शिकार बनाया करता था। उन सभी लड़कियों की उम्र एक से 3 साल तक थी। चालीस साल के इस शख्स ने खुद का ही अपने मोबाईल कैमरे से वीडियो बनाया और अपने आप को गाली दी।”

“जिस तरह से वो उन बातों को माना करते थे, उसके अनुसार उसके अपराध को ज्यादा माना गया है। क्यो​कि तथ्यों के अनुसार अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था। उसने भरोसे को तोड़ा है और उसे इसमें काफी मजा आता था।”

कोर्ट के प्रवक्ता मार्कस निल्सन ने कहा कि “इस तरह के अपराध बहुत कम होते है।”

इस शख्स पर एक और आरोप साबित हुआ। जिसके अनुसार उसने बच्चों की तस्वीरें तो खींची ही साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाए। और उनको अपने कम्प्यूटर पर सेव कर रखे थे।

इस आदमी की पहचान को सार्वजनिक नही किया गया है। उसे जुलाई में गिरफ्तार तब किया गया था जब वो एक थीम पार्क में एक युवा लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। वो उसी जगह काम किया करता था। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपने किए हुए शारीरिक शोषण और रेप को स्वीकार कर लिया।

उसे सात साल जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन पुलिस की पूछताछ करने में मदद करने पर उसकी एक साल की सजा को कम कर दिया।

कार्ट ने आरोपी को पीड़ितों को भी $ 188,000 का हर्जाना देने की सजा सुनाई है।

Home / world / स्वीडन:24 बच्चों से रेप करने वाले डे केयर वर्कर को भेजा जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो