scriptHoli 2024 : जापान के राजदूत ने ऐसे मनाई होली, वायरल वीड‍ियो में भारत के लिए लुटाया प्यार | This is how Japan's ambassador celebrated Holi,Watch viral video | Patrika News
विदेश

Holi 2024 : जापान के राजदूत ने ऐसे मनाई होली, वायरल वीड‍ियो में भारत के लिए लुटाया प्यार

World News in Hindi : होली (Holi 2024) का त्योहार भारत से बाहर रहने वालों को ही नहीं, भारत आने वाले राजनयिकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। जापान के राजदूत ह‍िरोसु सुजुकी (HiroSuzuki ) ने केवल होली मनाई, बल्कि इसका वीडियो भी शेयर किया है।
 

नई दिल्लीMar 26, 2024 / 06:42 pm

M I Zahir

Holi_of_japan_Amabassador.jpg
Latest Holi News in Hindi होली ( Holi Festival) के त्‍योहार की मस्ती दुनिया भर के लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है तो ऐसे में विदेशी भी क्यूं पीछे रहें। जापान के राजदूत ह‍िरो सुजुकी (@HiroSuzukiAmbJP) ने होली पर खूब मस्ती की और उसका वीडियो शेयर किया है।
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है, वीडियो में जापान के राजदूत होली का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख कर लोग बहुत खुश हो रहे हैं।
जापान के राजदूत ह‍िरोसु सुजुकी (@HiroSuzukiAmbJP) ने खुद सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर यह वीडियो शेयर किया है, उन्होंने इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा, हैप्‍पी होली. ह‍िरोशी अपने पर‍िवार के सदस्‍यों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में एक मह‍िला उन पर रंगों की बार‍िश कर रही हैं, और वे खुशी में फूले नहीं समा रहे फ‍िर जमकर मस्‍ती करते हैं और एक दूसरे पर रंग फेंकते नजर आते हैं, यह देख कर लोग खुशी से झूम उठे। एक राजनयिक का भारत में भारतीय त्योहार मनाना और उसका वीडियो शेयर करना उनकी भारत और भारत के लोगों के प्रति लगाव दर्शाता है।

Home / world / Holi 2024 : जापान के राजदूत ने ऐसे मनाई होली, वायरल वीड‍ियो में भारत के लिए लुटाया प्यार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो