TikTok के खिलाफ यूके और न्यूज़ीलैण्ड का बड़ा एक्शन, चीन की बढ़ सकती है टेंशन
नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 11:50:21 am
TikTok Ban: भारत में चाइनीज़ ऐप टिकटॉक के बैन होने के बाद धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी इसके खिलाफ सख्ती बढ़ रही है। हाल ही में यूके और न्यूज़ीलैण्ड में टिकटॉक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है।


TikTok Banned
चीन (China) में बना शॉर्ट वीडियो होस्टिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) लॉन्च होते ही यूथ और बच्चों में काफी पॉपुलर हो गया। दुनियाभर में यह ऐप काफी पॉपुलर है, पर टिकटॉक लंबे समय से विवादों में भी चल रहा है। भारत (India) में सिक्योरिटी और प्राइवेसी कारणों से इसे पहले ही बैन कर दिया जा चुका है। जून 2020 में टिकटॉक को भारत में बैन कर दिया गया था। इसके बाद ही इस चाइनीज़ ऐप से जुड़ा विवाद शुरू हो गया था। भारत में टिकटॉक बैन का बड़ा असर पड़ा और इसके चलते दुनिया के कई और देश भी टिकटॉक से सतर्क हो गए थे। इस ऐप के खिलाफ कई देशों की सरकार एक्शन लेने की बात उठा चुकी है और हाल ही में इस ऐप पर एक बड़ा एक्शन लिया गया है।