नई दिल्लीPublished: Mar 16, 2023 04:51:44 pm
Tanay Mishra
Finland In NATO: फिनलैंड के पिछले कुछ साल से नाटो का मेंबर बनने की चर्चाएं चल रही हैं। इसके लिए फिनलैंड और नाटो भी पूरी तरह से तैयार हैं। शुरू से ही तुर्की इस काम के बीच आ रहा था। पर अब तुर्की के राष्ट्रपति ने फिनलैंड ने नाटो का मेंबर बनने के बारे में अब तक का सबसे बड़ा सिग्नल दिया है।
लंबे समय से फिनलैंड (Finland) नाटो (NATO) का मेंबर बनना चाहता है। नाटो, यानि की North Atlantic Treaty Organization एक 30 देशों का ग्रुप है, जिसमें 28 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमरीकी देश शामिल हैं। नाटो में शामिल सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा छोटे देशों को मिलता है। इस वजह से फिनलैंड अपने पड़ोसी देश स्वीडन (Sweden) के साथ मिलकर काफी समय से नाटो में शामिल होना चाहता है। पर नाटो का एक अन्य मेंबर देश तुर्की (Turkey) शुरू से ही दोनों देशों के नाटो में शामिल होने की राह में रोड़ा बना हुआ था।
किसी भी नए देश के नाटो में शामिल होने के लिए सभी मौजूदा मेंबर देशों की स्वीकृति ज़रूरी होती है। पर हाल ही में फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की बात पर तुर्की के राष्ट्रपति ने अब तक का सबसे बड़ा सिग्नल दिया है।