scriptईरान में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम | Two ISIS terrorists arrested in Iran | Patrika News
विदेश

ईरान में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम

Terrorist Attack Plan Spoiled In Iran: ईरान में हाल ही में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

नई दिल्लीApr 03, 2024 / 12:59 pm

Tanay Mishra

isis_terrorists_arrested_in_iran.jpg

Two ISIS terrorists arrested in Iran

ईरान (Iran) में हाल ही में आतंकी हमले की साजिश की जा रही थी। लेकिन इससे पहले आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उनकी साजिश को नाकाम कर दिया गया। मंगलवार को इस बारे में बड़ा खुलासा हुआ। ISIS-K के दो आतंकियों को ईरान के कोम (Qom) शहर में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आतंकियों के नाम और वो कहाँ से हैं जैसी जानकारी उजागर नहीं की गई है, पर दोनों की तस्वीरें शेयर कर दी गई है।


आत्मघाती हमले की थी साजिश

कोम शहर में गिरफ्तार किए गए ISIS-K के दोनों आतंकी आत्मघाती हमले की साजिश कर रहे थे। दोनों कोम शहर में ही हमले की तैयारी में थे। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई कि दोनों कोम शहर में कहाँ हमला करने वाले थे, पर दोनों इस हमले को अंजाम देने के लिए ही जा रहे थे। कोम को ईरान में एक पवित्र और धार्मिक शहर माना जाता है।

https://twitter.com/IranObserver0/status/1775135439160054163?ref_src=twsrc%5Etfw


खुफिया एजेंट्स और सुरक्षाबलों ने की साजिश नाकाम

ईरान की सेना में काम कर रहे खुफिया एजेंट्स ने ही इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी थी और फिर सुरक्षाबलों ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें

इस्तांबुल की 16 मंज़िला बिल्डिंग के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत

Home / world / ईरान में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, आत्मघाती हमले की साजिश नाकाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो