script40 करोड़ का जहाज, लंदन-स्पेन में करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए UAE के राष्ट्रपति | UAE President Abu Dhabi Sheikh Khalifa Bin Aayed Al nahyan networth | Patrika News
विदेश

40 करोड़ का जहाज, लंदन-स्पेन में करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए UAE के राष्ट्रपति

दुनिया के सबसे अमीर सम्राटों में शुमार संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति बनाया गया है।

May 14, 2022 / 06:06 pm

Prabhanshu Ranjan

sheikh_khalifa_bin_aayed_al_nahyan.jpg

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। वो 73 साल के थे। उनके निधन से UAE में 40 दिनों का शोक घोषित किया गया है। भारत सहित अन्य देशों ने भी शेख खलीफा के निधन पर शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद अब शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति बनाया गया है।

यूएई के विकासपुरुष के रूप में मशहूर शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान पिता की मुत्यु के बाद 2004 में सत्ता संभाली थी। यूएई, अमरीका, ब्रिटेन, स्पेन सहित दुनिया के कई अन्य देशों में उनकी करोड़ों की संपत्ति है। जो अब उनके वारिश को मिलेगी। खाड़ी देशों में यूएई को सबसे समृद्ध बनाने में शेख खलीफा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर सम्राटों में होती है। उनकी कुल संपत्ति 875 अरब डॉलर आंकी जाती है।

कहा जाता है कि दुनिया के लगभग सभी मुल्कों में उनके नाम पर प्रॉपर्टी है। इसमें कई ऐसी भी है जिसे शेख खलीफा ने कभी देखा तक नहीं होगा। 2020 में द गार्जियन में छपी रिपोर्ट के अनुसार लंदन में शेख खलीफा की कई कीमती प्रॉपर्टी है। लंदन के सबसे महंगे इलाकों में शेख खलीफा की कॉमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी है। पनामा पेपर्स में भी उनका नाम आया था।

यह भी पढ़ेंः
जानिए कौन थे शेख खलीफा बिन जाएद, जिनके निधन पर योगी सरकार ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के अनुसार शेख खलीफा 97.8 अरब बैरल कच्चे तेल के रिजर्व को कंट्रोल करते हैं। 2018 में फोर्ब्स ने उनके दुनिया के सबसे ताकतवर शख्सियतों की लिस्ट में 45वें पायदान में रखा था। इसके अलावा अमरीका और स्पेन में भी उनकी कई प्रॉपर्टी है। शेख खलीफा अपने शानो-शौकत के लिए भी काफी मशहूर थे। उनके पास 40 करोड़ रुपए का समुद्री जहाज है। जिसपर 50 से अधिक कमरे, जिम, पूल, डिस्को, गोल्फ ट्रेनिंग रूम के साथ-साथ 100 लोगों के ठहरने का प्रबंध है। इस याच की लंबाई 590 फीट है।

यह भी पढ़ेंः
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, भारत ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक


दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का नाम भी शेख खलीफा के नाम पर ही दिया गया था। इसके अलावा शेख खलीफा ने हिंद महासागर में मौजूद द्वीप सैशेल्स पर सात मंजिले इमारत का निर्माण करवाया था। यह भवन इस समुद्री द्वीप पर स्थित सात पड़ाहियों के बीच में है। शेख खलीफा जब भी किसी देश की यात्रा पर जाते थे तो उनके साथ उनके नौकर-चाकरों की एक बड़ी समूह भी जाती थी।

Home / world / 40 करोड़ का जहाज, लंदन-स्पेन में करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए UAE के राष्ट्रपति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो