विदेश

प्रेग्नेंट बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची महिला की अचानक हुई मौत, करीब एक घंटे बाद हुई हैरान करने वाली घटना

कैथी पेटेन नाम की महिला गोल्फ खेल रही थी। तभी उसके पास प्रेग्नेंट बेटी स्टेसी फिफर का फोन आया। बेटी ने बताया कि उसे लेबर पेन शुरू हो गया है। कैथी पेटेन अपनी बेटी को लेकर बॉल्टीमोर स्थित ग्रेटर मेडिकल सेंटर पहुंची।
 

Sep 22, 2021 / 02:39 pm

Ashutosh Pathak

नई दिल्ली।
अमरीका में एक महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने भी महिला को क्लिनिकली डेड बता दिया। घर वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। मगर तभी हैरान कर देने वाली घटना हुई। महिला मौत के करीब एक घंटे बाद फिर जिंदा हो गई। बताया जा रहा है महिला अपनी प्रेग्नेंट बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थी।
दरअसल, कैथी पेटेन नाम की महिला गोल्फ खेल रही थी। तभी उसके पास प्रेग्नेंट बेटी स्टेसी फिफर का फोन आया। बेटी ने बताया कि उसे लेबर पेन शुरू हो गया है। कैथी पेटेन अपनी बेटी को लेकर बॉल्टीमोर स्थित ग्रेटर मेडिकल सेंटर पहुंची। बेटी लेबर रूम में गई, तो कैथी को हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर गई।
यह भी पढ़े:- Guinness World Records: जापान की दो बहनों ने बनाया सबसे बुजुर्ग जुड़वा बहनों का रिकॉर्ड, जानिए उनकी कितनी है उम्र

डॉक्टरों ने बताया कि कैथी की हार्ट बीट और हार्ट रेट बंद हो चुकी थी। पल्स और ऑक्सीजन भी काम नहीं कर रहे थे। करीब एक घंटे तक वह क्लिनिकली डेड हो चुकी थी। इस बीच उसकी बेटी स्टेसी की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसने बच्ची का नाम एलोरा रखा। दूसरी ओर डॉक्टरों की टीम कैथी को जिंदा करने के सारे प्रयास कर चुकी थी।
करीब एक घंटे तक सीपीआर देने के बाद कैथी की हार्ट बीट, रेट और पल्स वापस आ गए और वह जिंदा हो गई। उसकी हार्ट बीट सामान्य थी और दिमाग को भी नुकसान नहीं पहुंचा था। जिंदा होने के बाद कैथी ने कहा, मैं भगवान का धन्यवाद करुंगी, जिसने मुझे फिर से जीवन जीने का मौका दिया। अब मैं एक अच्छी इंसान बनने की कोशिश करुंगी। कैथी ने बताया कि यह उसके लिए बेहद डरावना अनुभव था।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी 5 दिवसीय दौरे पर अमरीका के लिए रवाना हुए, 23 को हैरिस और 24 को बिडेन से करेंगे मुलाकात

वहीं, कैथी की बेटी स्टेसी ने कहा कि मेरी मां अस्पताल में सिर्फ मेरे बच्चे की वजह से आई थी। ऐसे में उन्हें बचाने में मेरी बेटी का हाथ है, क्योंकि जब उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वह अस्पताल में थीं यानी वह बिल्कुल सही जगह मौजूद थीं।

Home / world / प्रेग्नेंट बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची महिला की अचानक हुई मौत, करीब एक घंटे बाद हुई हैरान करने वाली घटना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.