scriptआतंकी हमले में नाइजर के 23 सैनिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी भी ढेर | 23 NIger soldiers killed in terrorist attack, 30 terrorists also dead | Patrika News
विदेश

आतंकी हमले में नाइजर के 23 सैनिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी भी ढेर

Terrorist Attack On Niger Soldiers: नाइजर में एक आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी भी ढेर हो गए।

नई दिल्लीMar 22, 2024 / 03:13 pm

Tanay Mishra

terrorist_attack_on_niger_soldiers.jpg

Terrorist attack on Niger soldiers

दुनिया में ऐसे देशों की कमी नहीं है जहाँ आतंकवाद एक गंभीर समस्या है। अफ़्रीकी देशों में भी आतंकवाद का साया छाया हुआ है। कई अफ़्रीकी देशों में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में सेना के शासन में वैसे ही स्थिति काफी बदल गई है। हालांकि देश की जनता इससे नाखुश नहीं है, पर इसके बावजूद नाइजर में भी आतंकी हमलों के मामले कभी-कभी सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। बुर्किना फासो (Burkina Faso) और माली (Mali) की बॉर्डर के पास तिलाबेरी (Tillabéri) में मंगलवार और बुधवार को नाइजर के सैनिक सुरक्षा ऑपरेशन में लगे हुए थे, पर गुरुवार को आतंकियों ने नाइजर की सैन्य टुकड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया।


23 सैनिकों की मौत

जानकारी के अनुसार नाइजर के सैनिकों पर करीब 100 आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में नाइजर की सेना के 23 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं करीब 17 सैनिक इस हमले में घायल भी हो गए।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी ढेर

नाइजर की सेना पर आतंकियों के हमले में सिर्फ नाइजर सैनिक ही नहीं मारे गए, बल्कि आतंकियों को भी नुकसान हुआ। नाइजर सेना की जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी ढेर हो गए।

यह भी पढ़ें

मलेशिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आयोजन से किया इनकार, खर्चे बनी वजह



Home / world / आतंकी हमले में नाइजर के 23 सैनिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी भी ढेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो