scriptब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 39 | Death toll from floods and mudslides caused by torrential rains in Brazil reaches 39 | Patrika News
विदेश

ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 39

ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से खराब हुए हालात अभी भी बिगड़े हुए हैं। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 11:41 am

Tanay Mishra

Brazil floods

Brazil floods

ब्राज़ील (Brazil) इस समय मौसम की मार झेल रहा है। साउथ ब्राज़ील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य में बाढ़ भी आ गई है और कीचड़ धंसने की समस्या भी देखने को मिल रही है। इस वजह से राज्य में हालात काफी बिगड़ गए हैं और अभी भी नहीं सुधरे हैं। इससे मरने वालों के आंकड़े में भी इजाफा हो रहा है।

अब तक 39 लोगों की मौत

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच चुका है। अभी भी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

74 लोग घायल, 24 हज़ार से ज़्यादा विस्थापित

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक 74 लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही 24 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित भी हो चुके हैं।

68 लोग लापता

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अब तक 68 लोग लापता हो चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

3.5 लाख लोगों को हुआ नुकसान

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 3.5 लाख लोगों की प्रॉपर्टी जैसे घर, वाहनों को नुकसान हुआ है।

लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़कें हुई जलमग्न

रियो ग्रांडे डो सुल में कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें

सूडान में ICRC के काफिले पर हमला, 2 लोगों की मौत और 3 घायल

Home / world / ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 39

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो