scriptEarthquake In Taiwan: ताइवान में 25 साल का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.2 रही तीव्रता, 1 की मौत, 2000 किमी दूर जापान तक हिला | Earthquake in Taiwan, intensity 7.2 | Patrika News
विदेश

Earthquake In Taiwan: ताइवान में 25 साल का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.2 रही तीव्रता, 1 की मौत, 2000 किमी दूर जापान तक हिला

Earthquake In Taiwan: ताइवान में इस भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं 100 से ज्यादा घायल हो गए हैं। भूकंप इतना तेज था कि 2163 किलोमीटर दूर जापान-फिलीपींस तक झटके महसूस हुए हैं।

नई दिल्लीApr 03, 2024 / 10:56 am

Jyoti Sharma

Earthquake In Taiwan

Earthquake In Taiwan

Earthquake In Taiwan: ताइवान में 25 का सबसे विनाशकारी भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा घायल होने की खबर है। ये भूकंप सुबह 8 बजे के आसपास आया जब लोग अपने-अपने कामों के लिए घर से निकल रहे और बच्चे स्कूल जा रहे थे। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक भूकंप की गहराई 15.5 किमी (9.6 मील) थी। भूकंप इतना तेज था कि ताइवान से 2163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जापान और फिलीपींस तक झटके महसूस हुए थे। झटकों के बाद जापान और फिलीपींस में सुनामी की अलर्ट जारी कर दिया था हालांकि इसे कुछ देर बाद हटा लिया गया।

taiwan_6.jpg
https://twitter.com/hashtag/earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ताइवान के अग्निशमन विभाग ने कहा कि देश के पहाड़ी और कम आबादी वाले पूर्वी काउंटी हुलिएन में भूकंप (Earthquake In Taiwan) का केंद्र था। वहां चट्टानों के गिरने से एक व्यक्ति की उसमें दबने से मौत हो गई है। तब 50 लोग इसमें घायल हो गए थे वहीं अब ये संख्या 100 पहुंच गई है। आगे ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

https://twitter.com/hashtag/Taiwan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

जानकरी है कि इस विनाशकारी भूकंप (Earthquake In Taiwan) में ताइवान की कम से कम 26 गगनचुंबी इमारतें ढह गई हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा तो अकेले हुलिएन में हैं। इनमें अभी भी 20 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं जिनके बचाव का कार्य जारी है। ताइवान में इस भीषण भूकंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो वाकई बेहद डराने वाली हैं।

https://twitter.com/hashtag/Earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस विनाशकारी भूकंप (Earthquake In Taiwan) को लेकर पूरा देश तो सहमा ही हुआ साथ ही पड़ोसी देश भी बेहद डरे हुए हैं। ताइवान की राजधानी ताइपे में अस्पताल के 60 वर्षीय कर्मचारी चांग यू-लिन का कहना है किये भूकंप इतना तेज था कि ऐसा लगा कि बस अब घर जमींदोज हो जाएगा।

https://twitter.com/Huberton/status/1775347467015303614?ref_src=twsrc%5Etfw

इधर जापान (Japan) में झटकों के बाद वहां की मौसम एजेंसी ने अलर्ट किया था कि अब कई छोटी सुनामी लहरें देश के ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के कुछ हिस्सों तक पहुँच गईं हैं। ऐसे में तेज सुनामी भी आ सकती है। हालांकि एजेंसी ने बाद में इसे हटा लिया और सिर्फ एक सलाह भर रहने दिया। जापान ने भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई गई थी।

https://twitter.com/SuppressedNws/status/1775342397586571750?ref_src=twsrc%5Etfw

इधर फिलीपींस (Philippines) सीस्मोलॉजी एजेंसी ने भी कई प्रांतों के तटीय क्षेत्रों के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें वहां अपनी जगहों को छोड़कर ऊंची जगहों पर चले जाने की अपील की है।

https://twitter.com/hashtag/Tsunami?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सुनामी का अलर्ट ताइवान ((Earthquake In Taiwan) में भी जारी किया गया है हालांकि अभी वहां पर ऐसे कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बयान दिया कि अब सुनामी का खतरा टल गया है।

Home / world / Earthquake In Taiwan: ताइवान में 25 साल का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.2 रही तीव्रता, 1 की मौत, 2000 किमी दूर जापान तक हिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो