scriptइंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.0 strikes Indonesia | Patrika News
विदेश

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आज फिर भूकंप आया है।

नई दिल्लीMar 08, 2024 / 02:15 pm

Tanay Mishra

earthquake.jpg

In Picture – Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आते रहते हैं। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) भी ऐसे देशों में शामिल है। आज, शुक्रवार, 8 मार्च को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप सनाना (Sanana) से 90 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर आया। इस भूकंप की पुष्टि इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1765954862502773087?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

Bootes Void: मिल्की वे से अरबों गुना बड़ा है यह रहस्यमयी छेद



Home / world / इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो