scriptटोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.0 strikes Tonga | Patrika News
विदेश

टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज टोंगा में फिर भूकंप आया है।

नई दिल्लीMar 30, 2024 / 01:18 pm

Tanay Mishra

earthquake_scale.jpg

Earthquake in Japan

दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आते हैं और इनमें कमी की जगह इजाफा ही हो रहा है। कुछ ऐसे देश भी होते हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 30 मार्च को आए भूकंपों में टोंगा (Tonga) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप साउथर्न टोंगा में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 2 बजकर 42 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/hashtag/earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


भूकंप से नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें

इटली में कम जन्म-दर बनी चिंता का विषय, 2023 में 4 लाख से भी कम बच्चे हुए पैदा



Home / world / टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो