29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटली में कम जन्म-दर बनी चिंता का विषय, 2023 में 4 लाख से भी कम बच्चे हुए पैदा

Big Worry For Italy: इटली के सामने एक बड़ी चिंता का विषय है। क्या है इटली की चिंता? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
newborn_kids.jpg

Newborn kids in Italy

इन दिनों हम अलग-अलग जगह पढ़ते हैं कि दुनिया की आबादी बुज़ुर्ग होती जा रही है। ऐसा पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि दुनिया में बुज़ुर्गों की संख्या बढ़ रही है और शिशु जन्म-दर कम हो रही है। दुनिया के कई देशों में शिशु जन्म-दर में पिछले करीब एक साल में काफी कमी देखने को मिली है। इटली (Italy) भी ऐसे ही देशों में से एक है जहाँ शिशु जन्म-दर चिंता का विषय है। 2023 पर गौर किया जाए, तो इटली में शिशु जन्म-दर काफी कम रही।


4 लाख से भी कम बच्चे हुए पैदा

इटली में पिछले साल शिशु जन्म-दर के मामले में कुछ खास नहीं रहा। 2023 पर नज़र डाले तो इस साल इटली में 4 लाख से भी कम बच्चे पैदा हुआ। इटली में 2023 में सिर्फ 3,79,000 बच्चों का ही जन्म हुआ।

एलन मस्क ने जताई चिंता

इटली में 2023 में सिर्फ 3,79,000 बच्चों के जन्म पर एलन मस्क (Elon Musk) ने भी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर की। साथ ही यह भी बताया कि 1861 में इटली के यूनिफिकेशन के बाद 2023 में पैदा हुआ बच्चों का आंकड़ा तक से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।


वजह है हैरान कर देने वाली

इटली में शिशु जन्म-दर कम होने की वजह है दुनिया और खास तौर पर इटली का लिविंग स्टैंडर्ड, जो समय के साथ कमज़ोर हो रहा है गिर रहा है। लोगों को खुश रहने की वजह नहीं मिल रही है। साथ ही बढ़ती महंगाई भी लोगों को चिंता देती है। इन्हीं वजहों से दुनियाभर में कई लोग एक नए जीवन को जन्म नहीं देना चाहते। इसका असर इटली पर भी पड़ रहा है और देश में शिशु जन्म-दर में कमी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें- मॉस्को में हमला करने वाले आतंकियों को यूक्रेन से मिला कैश और क्रिप्टोकरेंसी, रूस का दावा

Story Loader