scriptनॉर्वे का बड़ा फैसला, रूस के पर्यटकों के लिए ‘नो एंट्री’ | Norway says no to Russia tourists | Patrika News
विदेश

नॉर्वे का बड़ा फैसला, रूस के पर्यटकों के लिए ‘नो एंट्री’

नॉर्वे ने हाल ही में रूस के पर्यटकों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी एंट्री बंद कर दी है।

नई दिल्लीMay 26, 2024 / 01:50 pm

Tanay Mishra

Norway

Norway

रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ चल रहे युद्ध के परिणाम कई तरह से रूस को भुगतने पड़ रहे हैं। कई देशों ने रूस का बहिष्कार कर रखा है, उस पर प्रतिबंध लगा रखे हैं और यहाँ तक कि रूस की संपत्ति भी जब्त/ब्लॉक कर दी है। कई बड़ी कंपनियों ने भी रूस में अपना बिज़नेस बंद कर दिया है। पर इस युद्ध का असर रूस की जनता पर भी पड़ रहा है। हाल ही में नॉर्वे (Norway) ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे रूस के पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है।
रूस के पर्यटकों को नहीं मिलेगी नॉर्वे में एंट्री

नॉर्वे की सरकार ने फैसला लिया है कि रूस से पर्यटकों को नॉर्वे में एंट्री नहीं दी जाएगी। यह फैसला यूक्रेन के खिलाफ रूस के चल रहे युद्ध के विरोध में और यूक्रेन के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए लिया गया है।

सिर्फ कुछ मामलों में मिलेगी छूट

रूस से नॉर्वे आने के लिए सिर्फ कुछ मामलों में छूट मिलेगी। रूस से अगर कोई व्यक्ति अपने करीबी परिवार के सदस्य से मिलने नॉर्वे आना चाहता है, तो उसे छूट मिलेगी। रूस के उन नागारिकों को भी नॉर्वे में एंट्री से नहीं रोका जाएगा जो नॉर्वे में पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें

Phalodi Satta Market ने बीजेपी को दी 300 सीटें तो अब अमेरिकी एक्सपर्ट बोले, मोदी को मिलेगी इतनी सीटें..

Hindi News/ world / नॉर्वे का बड़ा फैसला, रूस के पर्यटकों के लिए ‘नो एंट्री’

ट्रेंडिंग वीडियो