scriptSingapore Airlines: एक झटके में 6000 फुट नीचे आ गया प्लेन, एक की मौत, कई घायल, डरा देंगे विमान के भीतर की ये खौफनाक मंजर | One died in turbulence on Singapore Airlines plane, see photos | Patrika News
विदेश

Singapore Airlines: एक झटके में 6000 फुट नीचे आ गया प्लेन, एक की मौत, कई घायल, डरा देंगे विमान के भीतर की ये खौफनाक मंजर

Singapore Airlines: उड़ान जब म्यांमार के पास अंदमान के समुद्र के ऊपर से गुजर रही थी, अचानक जबरदस्त टर्बुलेंस शुरू हो गया। तीन मिनट में विमान करीब छह हजार फुट नीचे आ गया। हादसे के समय क्रू मेंबर यात्रियों को नाश्ता दे रहे थे। झटकों से विमान में रखे सामान बिखर गए। जिन यात्रियों ने बेल्ट नहीं लगाए थे वे इधर-उधर लुढकने लगे।

नई दिल्लीMay 22, 2024 / 10:14 am

Jyoti Sharma

turbulence on Singapore Airlines plane

turbulence on Singapore Airlines plane

लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) की फ्लाइट में खराब मौसम के कारण एयर टर्बुलेंस से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। विमान की बैंकॉक (Bangkok) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बोइंग 777-300 ER विमान में 211 यात्री और चालक दल के 18 सदस्य सवार थे। इनमें 3 भारतीय यात्री शामिल हैं। उड़ान जब म्यांमार के पास अंदमान के समुद्र के ऊपर से गुजर रही थी, अचानक जबरदस्त टर्बुलेंस शुरू हो गया। 3 मिनट में विमान करीब 6000 फुट नीचे आ गया। हादसे के समय क्रू मेंबर यात्रियों को नाश्ता दे रहे थे। झटकों से विमान में रखे सामान बिखर गए। जिन यात्रियों ने बेल्ट नहीं लगाए थे वे इधर-उधर लुढ़कने लगे।
turbulence on Singapore Airlines plane

ब्रिटेन का है मृतक यात्री 

मृतक यात्री (73) ब्रिटिश नागरिक बताया जाता है। बैंकॉक के अधिकारियों ने कहा कि मौत (Singapore Airlines) शायद दिल का दौरा पडऩे के कारण हुई। उसकी पत्नी उन 30 घायल यात्रियों में शामिल है, जिन्हें बैंकॉक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
turbulence on Singapore Airlines plane
इनमें सात की हालत गंभीर है। एक यात्री ने बताया कि जिसने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी, वह सीधा विमान की छत से टकराया। बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी।
turbulence on Singapore Airlines plane
हवा में विमान के तेजी से हिलने-डुलने को टर्बुलेंस (Turbulence) या एयरक्राफ्ट शेकिंग कहा जाता है। टर्बुलेंस से विमान हिचकोले खाने लगता है। वह तेजी से डोलते हुए तय रूट से ऊपर या नीचे आ जाता है। कई बार टर्बुलेंस प्लेन क्रैश की वजह भी बनता है। मौसम में बदलाव या दूसरी वजहों से हवा का बहाव बदलने से टर्बुलेंस के हालात पैदा होते हैं। मानसून अंदमान के करीब पहुंच चुका है और वहां मौसम बदल रहा है।
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इस सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान SQ321 के यात्री सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पर वो अपने परिवार के सदस्य से मिले। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपने लोगों के देखकर रोने लग गए उन्हें गले लगाते हुए उन्होंने खुद के बचने को ईश्वर का धन्यवाद दिया। 

खराब मौसम में फंसा – बोइंग 777-300

ईआर जब 37000 फुट (11,300 मीटर) की ऊंचाई पर था, अचानक खराब मौसम में फंस गया और महज तीन मिनट में करीब 31,000 फुट (9400 मीटर) नीचे आ गया। – विमान इसी ऊंचाई पर 10 मिनट तक उड़ान भरता रहा और करीब आधे घंटे बाद इसकी बैंकॉक में इमरेजेंसी लैंडिंग कराई गई। – स्थिति की गंभीरता को भांप कर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिग कराने का निर्णय लिया। अचानक लगने विमान में हिचकोले खाने आर इमरजेंसी लैंडिंग के कारण यात्री घबरा गए।

Hindi News/ world / Singapore Airlines: एक झटके में 6000 फुट नीचे आ गया प्लेन, एक की मौत, कई घायल, डरा देंगे विमान के भीतर की ये खौफनाक मंजर

ट्रेंडिंग वीडियो