scriptरूस में इस साल 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का किया अनुबंध | Over 1,00,000 people signed contracts with military In Russia | Patrika News
विदेश

रूस में इस साल 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का किया अनुबंध

Russian People Joining Military: रूस में सेना में शामिल होने के लिए अनुबंध करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में इस बारे में जानकारी सामने आई है।

नई दिल्लीApr 04, 2024 / 01:17 pm

Tanay Mishra

russian_military.jpg

Russian military

रूस (Russia) की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। पिछले 2 साल से ज़्यादा समय से रूस की सेना यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। पहले लगा था कि रूस की शक्तिशाली सेना के सामने यूक्रेन की सेना ज़्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से 2 साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद भी यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। इतने समय में रूस की सेना को भी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से काफी नुकसान हुआ है और कई सैनिक इस युद्ध में मारे भी गए हैं। ऐसे में रूस की सेना में नए सैनिकों की भर्ती की भी ज़रूरत है। हाल ही में रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में एक बड़ी जानकारी दी है।


इस साल 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का किया अनुबंध

रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 की शुरुआत से अब तक 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का अनुबंध किया है।

https://twitter.com/spectatorindex/status/1775466730829349137?ref_src=twsrc%5Etfw


यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में होंगे शामिल

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार रूस की सेना में शामिल होने का अनुबंध करने वाले सभी लोग यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इन्हें सैन्य प्रशिक्षण देने के बाद युद्ध के मैदान पर भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

इज़रायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का ईरान को जवाब – ‘हम हैं तैयार’



Home / world / रूस में इस साल 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने सेना में शामिल होने का किया अनुबंध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो