script92 साल की उम्र में भी दिल तो बच्चा है जी! मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई | Rupert Murdoch, 92 years old media mogul gets engaged to girlfriend | Patrika News
विदेश

92 साल की उम्र में भी दिल तो बच्चा है जी! मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई

92 Years Old Man Gets Engaged: 92 साल की उम्र में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। और यह शख्स कोई सामान्य आदमी नहीं है, बल्कि जाना-माना मीडिया मुगल है।

नई दिल्लीMar 08, 2024 / 03:27 pm

Tanay Mishra

rupert_murdoch_got_engaged.jpg

Rupert Murdoch gets engaged

कहते हैं इंसान उम्र से नहीं, बल्कि सोच से बूढ़ा होता है। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिनकी उम्र तो ज़्यादा है पर इसके बावजूद वो कुछ ऐसा करते हैं जो सामान्य तौर पर उनकी उम्र के लोग नहीं करते। ऐसा ही कुछ किया है 92 साल के एक शख्स ने। 92 साल के एक शख्स ने यह साबित कर दिया है कि भले ही उसकी उम्र 92 साल हैं, लेकिन उसका दिल अभी भी बच्चा है। हम बात कर रहे हैं मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) की।


92 साल की उम्र में की सगाई

रूपर्ट ने हाल ही में 92 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की है। रुपर्ट की गर्लफ्रेंड का नाम एलेना ज़ुकोवा (Elena Zhukova) है, जो रूस से है। रुपर्ट ऑस्ट्रेलिया से है। दोनों की शादी कैलिफोर्निया में रुपर्ट के वाइनयार्ड एंड एस्टेट मोरागा में होगी।

https://twitter.com/SkyNews/status/1765981320641950042?ref_src=twsrc%5Etfw


होगी पांचवीं शादी

यह पहला मौका नहीं होगा जब रुपर्ट शादी करेंगे। एलेना के साथ रुपर्ट की पांचवीं शादी होगी। रुपर्ट का अपनी चौथी पत्नी से 2022 में तलाक हुआ था। पिछले साल कुछ रुपर्ट ने सगाई ज़रूर की थी लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी सगाई टूट गई थी।

फॉक्स और न्यूज़ कॉर्प के रहे हैं चेयरमैन

रुपर्ट फॉक्स और न्यूज़ कॉर्प के चेयरमैन रहे हैं। मीडिया के क्षेत्र में रुपर्ट 1952 से 2023 तक एक्टिव रहे और इसके बाद रिटायर हो गए।

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया में फिर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता






Home / world / 92 साल की उम्र में भी दिल तो बच्चा है जी! मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो