
Earthquake in Greece
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा रुक नहीं रहा है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) भी ऐसे देशों में शामिल है। आज, सोमवार, 4 मार्च को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप बेंगकुलु (Bengkulu) से 222 किलोमीटर साउथ में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?
इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- बुर्किना फासो में कत्लेआम, तीन गांवों में 170 लोगों को उतारा मौत के घाट
Published on:
04 Mar 2024 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
