scriptभारतीय WWE रेसलर ने फैंस को कभी-कभी शांत रहने की दी सलाह, कहा- झुकना नहीं होता | Patrika News
खेल

भारतीय WWE रेसलर ने फैंस को कभी-कभी शांत रहने की दी सलाह, कहा- झुकना नहीं होता

भारतीय WWE रेसलर ने इस बार फैंस को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने फैंस को कभी-कभी शांत रहने की सलाह दी है। सौरव का ये इंस्टाग्राम पोस्ट अब बहुत वायरल हो रहा है। फैंस ने भी गुर्जर की सलाह पर अनोखे कमेंट्स किए। जानिए उन्होंने क्या खास बता कही।

नई दिल्लीAug 17, 2022 / 05:21 pm

Joshi Pankaj

wwe indian superstar saurav gurjar give message to fans instagram

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। वीर महान रॉ रोस्टर में काम कर रहे हैं। वहीं सांगा (सौरव गुर्जर) NXT में धमाल मचा रहे हैं। ये दोनों सुपरस्टार्स सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहते हैं। हर दिन कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो ये सुपरस्टार्स पोस्ट करते रहते हैं। इस बार सौरव गुर्जर ने एक खास तस्वीर अपनी पोस्टी की है और इसमें कैप्शन भी जबरदस्त दिया है। दरअसल अपने फैंस के लिए उन्होंने ये तस्वीर अपलोड की। उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी शानदार कमेंट्स किए है। सौरव गुर्जर ने इस तस्वीर में कई हैशटैग भी दिए है। जिससे वो फैैंस के प्रति अपना प्यार दिखा रहे हैं।


सौरव गुर्जर का फैंस को शानदार संदेश

NXT में इस समय सौरव को पुश दिया जा रहा है। वीर महान का पुश रॉ में रोक दिया है। सौरव लगातार मुकाबले जीत रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उन्हें मेन रोस्टर में लाया जाएगा। खैर इस बार इंस्टाग्राम पर उन्होंने कैप्शन में शांत रहने का अर्थ केवल डरना या झुकना नहीं होता, शांत रहना शालीनता का भी प्रतीक होता है। जय हिंद! लिखा है।

सौरव इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस स े कह रहे हैं कि उन्हें कभी-कभी जीवन में शांत भी रहना चाहिए। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये भी बता दिया कि इसका मतलब डरना या झुकना नहीं होता है। ये पोस्ट फैंस के दिलों को भी छू गया है। अगर आप सौरव की इस पोस्ट पर कमेंट्स देखेंगे तो आपको बहुत मजा आएगा।

यह भी पढ़ें

भारतीय स्टार वीर महान ने WWE में अपने दुश्मन को मार-मारकर किया ‘अधमरा’

https://twitter.com/joshiji03707275/status/1559867766336737280?ref_src=twsrc%5Etfw


सौरव गुर्जर को मिल रहा है पुश


गुर्जर इस समय NXT में अच्छा काम कर रहे हैं। शुरूआत में उन्हें हार मिली थी लेकिन अब वो लगातार मैच जीत रहे हैं। हर हफ्ते NXT के एपिसोड में उनके मुकाबले होते हैं। फैंस को उनके मुकाबले बहुत अच्छे लगते है। जीतने के बाद वो पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाते हैं। भारतीय फैंस ये देखकर खुश हो जाते हैं।

ऐस लग रहा है कि वीर महान की तरह जल्द ही सौरव गुर्जर की भी मेन रोस्टर में एंट्री हो जाएगी। मेन रोस्टर में आकर वो बवाल मचा सकते हैं। उनका शरीर बहुत ही खतरनाक है। एक हील के रूप में वो फैंस के बीच एकदम छा जाएंगे। भारतीय फैंस जरूर इस बात की उम्मीद करेंगे कि उन्हें जल्द से जल्द मेन रोस्टर में लाया जाए।

यह भी पढ़ें

भारतीय WWE स्टार वीर महान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की

Home / Sports / भारतीय WWE रेसलर ने फैंस को कभी-कभी शांत रहने की दी सलाह, कहा- झुकना नहीं होता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो