scriptनवरात्र से पहले इस जिले के लोग चाहते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर इस प्रकार की हो घोषणा की विरोधियों के उड़ जाएं होश, पढ़िये क्या है पूरा माजरा | People's intention, Shivpal Yadav fight Lok Sabha elections from Feroz | Patrika News
फिरोजाबाद

नवरात्र से पहले इस जिले के लोग चाहते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर इस प्रकार की हो घोषणा की विरोधियों के उड़ जाएं होश, पढ़िये क्या है पूरा माजरा

— लोकसभा चुनाव के किये समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की ओर से शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाये जाने की उठी मांग।

फिरोजाबादOct 08, 2018 / 10:43 am

अमित शर्मा

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद फिरोजाबाद की राजनीति में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में अब शिवपाल यादव की दावेदारी बढ़ती जा रही है। कांच नगरी से अब शिवपाल यादव को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग उठने लगी है। शहर की जनता की मांग है कि सभी पार्टियों के सफाए के लिए शिवपाल यादव को फिरोजाबाद से चुनाव लड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें—

नवरात्रों से पहले इस बुराई का त्याग करेगा प्रजापति समाज, जानिए क्या है पूरा मामला

सक्रिय भूमिका में रहे हैं शिवपाल
कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले शिवपाल यादव का फिरोजाबाद से गहरा नाता रहा है। शिवपाल फिरोजाबाद की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वैसे तो फिरोजाबाद में मुलायम सिंह यादव की रिश्तेदारी भी है लेकिन विगत विधानसभा चुनाव के दौरान रिश्तेदारों के संबंधों में खटास आ गई और अखिलेश यादव से पार्टी के दिग्गज नेता अलग हो गए। शिवपाल यादव का फिरोजाबाद में आगमन पहले भी होता रहा है। वह बात अलग है कि उन्होंने फिरोजाबाद से कभी चुनाव नहीं लड़ा।
डिंपल के चुनाव प्रचार में आए थे शिवपाल
फिरोजाबाद लोकसभा के उप चुनाव में डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी थीं और कांग्रेस से राजबब्बर चुनाव मैदान में थे। उस समय शिवपाल यादव ने कई बार फिरोजाबाद आकर जनसभाएं कीं और डिपंल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया था। गांव—गांव और गली—गली जाकर शिवपाल यादव ने उनके लिए वोट मांगे थे। उसके बाद भी डिंपल यादव यहां से चुनाव हार गईं थीं। अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ही समाजवादी कहे जाने वाले नेता भी शिवपाल यादव को फिरोजाबाद से चुनाव लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

Home / Firozabad / नवरात्र से पहले इस जिले के लोग चाहते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर इस प्रकार की हो घोषणा की विरोधियों के उड़ जाएं होश, पढ़िये क्या है पूरा माजरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो