scriptबिहार चुनाव: Exit Poll में महागठबंधन-एनडीए के बीच कांटे की टक्कर    | Bihar election ends, exit polls show Mahagathbandhan marginally ahead of NDA | Patrika News
71 Years 71 Stories

बिहार चुनाव: Exit Poll में महागठबंधन-एनडीए के बीच कांटे की टक्कर   

बिहार विधानसभा चुनाव का पांचवां और आखिरी चरण संपन्न होने के साथ ही एक्ज़िट पोल नतीजे आने शुरू हो गए। मीडिया में सामने आ रहे एक्ज़िट पोल में महागठबंधन और एनडीए एक दूसरे को ज़बरदस्त टक्कर दे रहे हैं। 

Nov 05, 2015 / 07:25 pm

Nakul Devarshi

बिहार विधानसभा चुनाव का पांचवां और आखिरी चरण संपन्न होने के साथ ही एक्ज़िट पोल नतीजे आने शुरू हो गए। मीडिया में सामने आ रहे एक्ज़िट पोल में महागठबंधन और एनडीए एक दूसरे को ज़बरदस्त टक्कर दे रहे हैं। ज़ाहिर है 8 नवम्बर को आने वाले चुनाव के आधिकारिक नतीजों को लेकर तब तक रोचकता बनी रहेगी।

चुनाव को लेकर इंडिया टुडे और सिसेरो के आए एक्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की गई है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 117 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है, जो किसी भी दल को मिलता नजर नहीं आ रहा। मतदान के बाद किए गए सर्वेक्षण में भाजपा गठबंधन को 113 से 127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 111 से 123 सीटें मिलने की संभावना है। चार से आठ सीटों पर अन्य दलों को जीत मिल सकती है।

exit polls

वहीं, टाइम्स नाऊ और सी-वोटर ने गुरुवार को जारी एक्जिट पोल में बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

सी वोटर ने महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 101 से 121 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को छह से 14 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हर तरह की संभावनाओं को मिलाकर महागठबंधन को आधे के लगभग 122 सीटें और जबकि राजग को 111 सीटें मिल सकती हैं। शेष 10 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार जीत हासिल कर सकते हैं।

Home / 71 Years 71 Stories / बिहार चुनाव: Exit Poll में महागठबंधन-एनडीए के बीच कांटे की टक्कर   

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो