1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्मी चीफ को ‘सड़क का गुंडा’ कह बुरे फंसे संदीप दीक्षित, बीजेपी ने सोनिया गांधी से की मांफी की मांग

सेना प्रमुख पर दिए बयान के मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मांफी मांग ली है। साथ ही कहा कि उन्हें सेना के चीफ के लिए किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Punit Kumar

Jun 12, 2017

Sandeep Dikshit

Sandeep Dikshit

बीजेपी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के सेना अध्यक्ष बिपिन रावत पर दिए बयानों को लेकर कड़ी निंदा की है। वहीं पार्टी ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से मांफी की मांग की है। साथ ही संदीप दीक्षित के बयानों को सेना के मनोबल को हतोत्साहित करने वाला करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मसले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी से मांफी वाला पत्र जारी करने को कहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के जाने माने नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ रावत पर बयान देते हुए उनकी तुलना सड़क के एक गुंड़े से की थी। जिसके बाद मामला विवादो में आ गया।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने संदीप दीक्षित के बयानों की कड़ी आलोचना करते दिखीं। तो वहीं इस बयान को सेना को शर्मिदा करने वाला और भारतीय सेना के मनोबल को गिराने वाला बताया है। उनका कहना कि सेना देश की रक्षा करती है। और कांग्रेस नेता सेना के योगदान को कम कर दिखाना चाहते हैं। इसलिए इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष को जवाब देना चाहिए।

सेना प्रमुख पर दिए बयान के मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मांफी मांग ली है। साथ ही कहा कि उन्हें सेना के चीफ के लिए किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। जबिक दीक्षित के बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के भीतर कुछ तो गड़बड़ है कि उन्होंने भारतीय सेना को सड़क का गुंड़ा कहा।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि अगर पाक सेना चीफ किसी तरह के गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो उसे समझा जा सकता है। लेकिन भारतीय सेना चीफ का सड़क के एक गुंड़े की तरह बयान देना समझ के बाहर है। आपको बता दें कि दीक्षित का बयान सेना के जीप के बोनट पर कश्मीरी युवक को बांधने और उस सैनिक के बचाव के बाद आया है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader