
ahmedabad
अहमदाबाद।एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद शनिवार को गुजरात के दौरे पर आएंगे। वे शाम साढ़े 5 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के अनुसार कोविंद सीधे गांधीनगर जाएंगे जहां पर वे स्वर्णिम संकुल में भाजपा के विधायकों, सांसदों, पार्टी की प्रदेश ईकाई की कोर टीम सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव के दिल्ली में अन्य कार्यक्रम में उपस्थित होने के कारण वे नहीं दोनों यहां नहीं आएंगे। इससे पहले कोविंद गत 11 जुलाई को आना था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में गुजरात के अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत के बाद यह दौरा रद्द कर दिया गया था।
Published on:
15 Jul 2017, 5:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.