26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत में आंदोलन के 14वें दिन हालात फिर तनावपूर्ण

जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन फिर होता उग्र नजर आया। यह खबर 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jul 2017, 5:13 AM IST

surat

surat

सूरत।जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों का आंदोलन शुक्रवार को 14वें दिन फिर होता उग्र नजर आया। यह खबर फैलने के बाद कि हितेश संकलेचा का पुलिस जबरन अनशन तुड़वा रही है, सैकड़ों की संख्या में कपड़ा व्यापारी सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम किया। हालात तनावपूर्ण दिखे, लेकिन पुलिस ने संयम बनाए रखा। करीब चार घंटे बाद रिंगरोड पर यातायात पुन: बहाल हुआ।

आंदोलनकारी व्यापारियों की ओर से विरोध कार्यक्रमों के दौर में शुक्रवार को कपड़ा बाजार में लंगर का आयोजन किया जाना था, लेकिन पुलिस ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी। दूसरी ओर 14 दिन से अनशन पर बैठे व्यापारी हितेश सकलेचा को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने सिविल अस्पताल बुलाया। मेडिकल जांच के बाद उसे स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। संकलेचा को अस्पताल लाने के बाद सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ कि पुलिस जबरन अनशन तुड़वा रही है। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस का काफिला कपड़ा मार्केट में तैनात कर दिया गया।


पुलिस के सामने व्यापारियों का प्रदर्शन

मार्केट में हालात तनावपूर्ण नजर आए। पुलिस आंदोलनकारियों से तितर-बितर होने तथा ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देती रही। इस दौरान आंदोलनकारी नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने कई बार आंदोलनकारियों को खदेडऩे का प्रयास किया, लेकिन पीछे हटने के बाद वह दोबारा आगे बढ़ते रहे। चक्काजाम के कारण करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने व्यापारियों को सड़क से खदेड़ दिया और यातायात शुरू करवाया। गौरतलब है कि 1 जुलाई को चक्काजाम करने पर पुलिस ने व्यापारियों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए थे। बाद में पुलिस आयुक्त ने इस घटना को लेकर खेद जताया था।