30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक जेल में बंद भारतीय हामिद तक पहुंचने की कवायद में जुटा विदेश मंत्रालय

पाक जेल में बंद भारतीय नागरिक हामिद अंसारी के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है।उन्होंने हामिद पर जेल में हुए हमले पर चिंता जताते हुए उच्चायोग को हादिम तक पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ambuj Shukla

•

Aug 07, 2016

sushma in pakistan

sushma in pakistan

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि वे 2012 से पेशावर जेल में बंद हामिद अंसारी पर लगातार हो रहे हमलों की खबर से व्यथित हैं।

उन्होंने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि 'मैंने उच्चायुक्त को नियमों के अनुरूप भारतीय कैदी से जेल में या अस्पताल में जाकर संपर्क करने और रिपोर्ट देने को कहा है। इससे पहले मुंबई में हामिद की मां फौजिया अंसारी ने सरकार से गुहार लगते हुए कहा था कि हामिद ने कोई अपराध नहीं किया है।

वह महज गलत दस्तावेज के जरिए पाकिस्तान में दाखिल हुआ है। कोर्ट द्वारा दी गई 3 साल की सजा वह पहले ही काट चुका है। अब वह 4 साल से जेल में बंद है लेकिन उसको रिहा क्यों नहीं किया जा रहा है।