scriptकेंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में नस्लीय हमला, 21 की मौत, 100 घायल | 21 dead, 100 injured in naxal attack on central african republic | Patrika News
अफ्रीका

केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में नस्लीय हमला, 21 की मौत, 100 घायल

केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बंगुई के ईसाई बहुल इलाके में बंदूकधारियों
के नस्लीय हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई

Sep 27, 2015 / 10:31 am

Rakesh Mishra

un army 03

un army 03

बंगुई। केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बंगुई के ईसाई बहुल इलाके में बंदूकधारियों के नस्लीय हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और करीब सौ अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम युवक का शव पाए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने बदले की कार्रवाई में इसे अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि शव को मस्जिद में लाने के बाद हमलावरों ने ईसाई बहुल इलाके में स्वचालित हथियारों से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले के बाद नागरिक राजधानी के अन्य इलाकों में भाग गये और हमलावरों ने घरों और कारों में आग लगा दी।

उल्लेखनीय है कि ईसाई बहुल आबादी वाले इस देश में 2013 में मुस्लिम सेलेका बागियों द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद नस्लीय हिंसा की शुरूआत हुई थी, जिसमें हजारों लोगों की जानें गई और कई हजार लोग बेघर हो गए। यहां शांति बहाल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना लगातार प्रयासरत है।

Home / world / Africa / केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में नस्लीय हमला, 21 की मौत, 100 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो