scriptलीबिया तट के पास नाव हादसा, 400 से ज्यादा लोगों की मौत | 400 migrants feared dead in shipwreck off Libya | Patrika News
अफ्रीका

लीबिया तट के पास नाव हादसा, 400 से ज्यादा लोगों की मौत

यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे 400 से अधिक गैर कानूनी प्रवासियों की लीबिया के पास नाव डूबने के कारण मौत हो गई

Apr 15, 2015 / 08:47 am

Rakesh Mishra

रोम। यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे 400 से अधिक गैर कानूनी प्रवासियों की लीबिया के पास नाव डूबने के कारण मौत हो गई। इस हादसे में जीवित बचे और रोम लाए गए लोगों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले इटली के तटरक्षक ने कहा था कि उन्होंने डूबी नौका से 144 लोगों को बचा लिया है, जबकि नौ शव बरामद किए गए हैं। भूमध्यसागर में नाव डूबने का यह ताजा मामला है।

नाव में सवार थे 550 लोग
सेव द चिल्ड्रन नाम के एनजीओ के अनुसार, नाव में करीब 550 लोग सवार थे और लीबियाई तट छोड़ने के 24 घंटों के भीतर ही नाव पलट गई। नाव में सवार लोग गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। सेव द चिल्ड्रन के मुताबिक, हादसे में बचे लोग इटली के दक्षिणी पोर्ट रेगियो कालाब्रीया पहुंचे।

इस साल 500 से ज्यादा मौतें
जिनेवा स्थित संस्था इंटरनैशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम ) के मुताबिक, भूमध्य सागर में इस साल हादसों के चलते पहले ही 500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। वहीं यूरोेपीय संघ का कहना है कि शुक्रवार से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले सात हजार से ज्यादा प्रवासी पकड़े गए हैं।

Home / world / Africa / लीबिया तट के पास नाव हादसा, 400 से ज्यादा लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो