scriptब्रिटिश शासन में अंग्रेज फौज के सामने लाल किले की प्राचीर पर फहराया गया था तिरंगा | Republic Day 2018 Red Fort national flag hoisted In British rule | Patrika News
आगरा

ब्रिटिश शासन में अंग्रेज फौज के सामने लाल किले की प्राचीर पर फहराया गया था तिरंगा

एत्मादपुर के दो भाइयों के हौशले से छूट गए थे अंग्रेज अधिकारियों के पसीने।

आगराJan 25, 2018 / 10:10 am

धीरेंद्र यादव

 Republic Day

Republic Day

आगरा। देश में 69 वें गणतंत्र दिवस की तैयारी है। इन 69 सालों में बहुत कुछ बदल गया। समय के साथ यादें भी धुंधली होने लगी है। इसी यादों के समंदर में से एक कहानी का जिक्र किया इतिहासकार राजकिशोर राजे ने। 1931 ई. की उस घटना की जानकारी दी, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया। जब पूरे देश में अंग्रेजों का शासन था, उस समय लाल किले पर तिरंगा फहराया गया। ये काम आगरा एत्मादपुर के रहने वाले दो भाइयों ने किया। लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहरता देखकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
ये है कहानी
स्वतंत्रता आंदोलन के दिनों में एत्मादपुर तहसील के धीरपुरा नामक गांव के दो भाइयों ने प्रतिज्ञा की कि वे 26 जनवरी 1931 को आगरा के लाल किले पर तिरंगा फहरायेंगे। इस कार्य मे अत्यधिक जोखिम व प्राणों को खतरा था, क्योंकि किले पर अंग्रेजी फौजों का कब्जा था। महाराज सिंह व उसके भाई सोबरन सिंह ने चुंगी कचहरी के चपरासी को पटा कर उससे पियोन बुक ले ली और डाक देने के बहाने दिल्ली दरवाजे से किले में प्रवेश कर गए।
ये भी पढ़ें –

हार्डी बमकांड के ये हैं नायक, अंग्रेज कलक्टर पर फेंका था बम, चली गई थी आंखों की रोशनी

किले की प्राचीर से लहराया तिरंगा
महाराज सिंह के पेट पर कमीज के अंदर तिरंगा लिपटा था। अंदर जाकर वह लघुशंका की मुद्रा बनाकर दीवार की ओर चला गया और डण्डे में झंडा पिरोकर चुपचाप किले की की प्राचीर पर लगा दिया। इतना काम करने के बाद दोनों भाई बाहर निकल आये। अगले दिन सुबह लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहरता फहरता देखकर शहर में सनसनी फैल गई। घटना की खबर शासन में शीर्षस्थ स्तर पर पहुंच गई।

Home / Agra / ब्रिटिश शासन में अंग्रेज फौज के सामने लाल किले की प्राचीर पर फहराया गया था तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो