20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / Agra News: खेत में काम कर रहे किसान को अचानक आ लगी गोली, मजदूरों में मची भगदड़

Agra News: खेत में काम कर रहे किसान को अचानक आ लगी गोली, मजदूरों में मची भगदड़

Agra News: आगरा में खेत में काम कर रहे एक मजदूर को अचानक से गोली लग गई। मजदूर के पैर में गोली लगते ही खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 5 Apr 2024, 10:31 PM IST

a_farmer_working_in_the_field_suddenly_got_shot_in_agra.png

A farmer working in the field suddenly got shot in agra

Agra News: आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव में उस समय अफरा तफरी मची जब खेत में काम कर रहे एक मजदूर को अचानक से गोली लग गई। मजदूर के पैर में गोली लगते ही खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायल के परिजन पीड़ित को उसी घायल अवस्था में मलपुरा थाने लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने होने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज करीब 2 घंटे बाद हुआ, जिसकी वजह से पीड़ित परिवार में आक्रोश देखने को मिला।

दरअसल, पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के लालउ गांव का है। जहां सौदान सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत में मजदूरी कर रहा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। तभी अचानक से सौदान सिंह के पैर में गोली लगी और पैर से खून का फव्वारा फूट गया। यह देखकर मौके पर मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई। पीड़ित के परिजन युवक को घायल अवस्था में ही पुलिस थाने लेकर भागे और वहां शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में करीब 2 घंटे बाद युवक का ईलाज शुरू हुआ और फिर उसके बाद पीड़ित को बेहतर उपचार के लिए एसएन रेफर कर दिया गया। मेडिकल में हुई देरी को लेकर पीड़ित के परिजनों में आक्रोश देखने को मिला क्योंकि सौदान सिंह के पैर में गोली लगी हुई थी। फिलहाल पीड़ित के परिजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मलपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, जिन लोगों ने सौदान सिंह की गोली मारी है वह अक्सर नील गायों का शिकार करने आते हैं। उन्हीं की गोली से सौदान सिंह घायल हुआ है।

*आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट*