scriptझाडू लेकर निकली आप, चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी, जो उड़ाएगा भाजपाइयों के होश | Aam Aadmi Party Jhadu sandesh yatra in agra | Patrika News
आगरा

झाडू लेकर निकली आप, चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी, जो उड़ाएगा भाजपाइयों के होश

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने बोदला से झाड़ू सन्देश यात्रा निकाली।

आगराOct 08, 2017 / 03:23 pm

धीरेंद्र यादव

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

आगरा। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने बोदला से झाड़ू सन्देश यात्रा निकाली। ये यात्रा जगदीशपुरा, लोहामंडी होते हुए राजा मंडी तक पहुंची। यात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पत्रक भी बांटे, जिसमें दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों को हथियार बनाया गया, साथ ही आगरा में जीत के बाद आप किस तरह विकास कार्य करेगी, इसका घोषणा पत्र भी जारी किया गया।
भाजपा से है जंग
आम आदमी पार्टी अपनी जंग भाजपा से मान रही है। आप के जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता कपिल वाजपेयी ने बताया कि आम आदर्मी पार्टी इस बार आगरा के सभी वार्डों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि आगरा के विकास को मुद्दा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आज यात्रा के माध्यम से संदेश ये दिया गया है कि आगरा में जीत के बाद आम आदमी पार्टी किस तरह विकास कार्य करेगी।
ये है घोषणा पत्र में शामिल
1. 45 वर्ग मीटर के मकानों को गृहकर से मुक्त किया जाएगा।
2. सीवर जाम की समस्या को जड़ से समाप्त किया जाएगा।
3. पेयजल समस्या को समाप्त किया जाएगा।
4. बाजारों में पार्किंग की सुविधा की जाएगी।
5. सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारी जाएगी।
6. आॅटो, रेहड़ी, पटरी वालों से अवैध वसूली बंद कराई जाएगी।
7. जलकर आधा कराया जाएगा।
8. पार्कों का नवीनीकरण होगा।
9. आम आदमी की बात सुनकर, सभी के साथ मिल जुलकर समस्याओं का समाधान होगा।
10. आगरा की सड़के, गलियां आदि सभी गड्ढे से मुक्त होंगी।
11. संविदा कर्मचारियों के बीमा आदि की सुविधा बढ़ाई जाएगी।
गिनाया गया दिल्ली का विकास
जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता कपिल वाजपेयी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है। वहां विकास की गंगा बह रही है। बिजली का बिल आधा कर दिया गया है, इसके साथ ही तमाम ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिससे वहां की जनता खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकार अस्पतालों की दशा सुधार कर दवा मुफ्त की गई और सभी इलाल मुफ्त हो रहे हैं। पानी के लिए एटीएम लगाए गए हैं और यमुना सफाई अभियान चलाया गया है। गेस्ट टीचरों को पक्का कर, होमगार्ड की वेतन वृद्धि की गई है। 7 हजार शौचालय का निर्माण कराया गया है। सबसे बड़ा कदम रहा छात्रों व बुजुर्गों को निशुल्क बस यात्रा सेवा का लाभ प्रदान करना।

Home / Agra / झाडू लेकर निकली आप, चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी, जो उड़ाएगा भाजपाइयों के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो