script27 को आ रहे हैं ताजमहल देखने तो पढ़ लें ये खबर, वर्ना हो सकती है असुविधा | Brazil's President Zaire Bolsonaro will visit Taj Mahal on 27 January | Patrika News
आगरा

27 को आ रहे हैं ताजमहल देखने तो पढ़ लें ये खबर, वर्ना हो सकती है असुविधा

ताजमहल में राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो 50 मिनट रुकेंगे। शाम छह बजे वो यहां से सीधे नैरोबी के लिए उड़ान भरेंगे।

आगराJan 25, 2020 / 10:51 pm

अमित शर्मा

आगरा। अगर आप 27 जनवरी (सोमवार) को ताजमहल देखने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि 27 को ताजमहल में कुछ समय के लिए आपको एंट्री से रोका जा सकता है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ताजमहल में 50 मिनट रुकेंगे, सुरक्षा के दृष्टिगत ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक के लिए बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें

लैदर पार्क को लेकर किसानों की बड़ी पंचायत, किसान नेता बोले जमीन वापस करे सरकार

बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अपनी दो बेटियों के साथ 27 जनवरी (सोमवार) को ताजमहल देखने दिल्ली से आगरा आएंगे। वह तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो शाम चार बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताजमहल में राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो 50 मिनट रुकेंगे। शाम छह बजे वो यहां से सीधे नैरोबी के लिए उड़ान भरेंगे। ब्राजील की एडवांस टीम पूर्व में ही सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए विजिट कर चुकी है।
यह भी पढ़ें– प्रैक्टिकल में अच्छे अंकों को लेकर विवाद, छात्रों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

राष्ट्राध्यक्षों की विजिट के दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है। ब्राजील के राष्ट्रपति की विजिट के दौरान भी दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक के लिए ताजमहल बंद रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो