scriptहॉस्पिटल में पति को देखने जा रही महिला को ईको ने कुचला, सिर से ज्यादा खून निकलने से हुई मौत | Highway Accident Echo crushes woman on her way to see her husband in hospital | Patrika News
आगरा

हॉस्पिटल में पति को देखने जा रही महिला को ईको ने कुचला, सिर से ज्यादा खून निकलने से हुई मौत

Highway Accident: बीमार पति को अस्पताल देखने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई।

आगराJan 31, 2024 / 01:47 pm

Aman Pandey

Highway Accident Echo crushes woman on her way to see her husband in hospital
Highway Accident: आगरा में तेज रफ्तार इको ने महिला को कुचल दिया। वह चाय लेकर अपने पति ‌ को देखने हॉस्पिटल जा रही थी तभी हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा के थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी सी ब्लॉक के शिव राम चौधरी को 6 दिन पहले अटैक आया था। अमरनाथ हॉस्पीटल में उनको भर्ती कराया गया है। रोज सुबह पत्नी रूपवती उनके लिए चाय लेकर हॉस्पीटल आती थीं। बुधवार सुबह सात बजे भी रूपवती चाय लेकर हॉस्पिटल आ रही थीं।
कोहरे का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सैय्यद के पास वो सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार इको ने रुपवती को टक्कर मार दी। इससे वह हाईवे पर ही गिर गईं। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सिर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उनकी मौत हो गई। वहीं, इको चालक कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस जांच में जुट गई है।

आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Hindi News / Agra / हॉस्पिटल में पति को देखने जा रही महिला को ईको ने कुचला, सिर से ज्यादा खून निकलने से हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो