scriptUP Weather Alert: भीषण कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, अगले तीन दिन बारिश, गिरेगा पारा | IMD Alert heavy rain fog next three days weather news | Patrika News
आगरा

UP Weather Alert: भीषण कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, अगले तीन दिन बारिश, गिरेगा पारा

9 जनवरी को बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है।

आगराJan 05, 2020 / 10:05 am

धीरेंद्र यादव

जमीन से 800 फीट पर सबसे नीचे पहुंचे बादल, 10 फीट देखना भी हुआ मुश्किल

जमीन से 800 फीट पर सबसे नीचे पहुंचे बादल, 10 फीट देखना भी हुआ मुश्किल

आगरा। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से राहत की उम्मीद फिलहाल मिलती नहीं दिखाई दे रही है। India Meteorological Department के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 9 जनवरी को बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
कोहरा बढ़ाएगा आफत
रविवार सुबह की बात करें, तो भीषण कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि सूर्य देव कोहरे की चादर से नजर आ रहे थे, लेकिन सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही रविवार को न्यूनतम तापमार 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
तीन दिन बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन दिन बारिश की संभावना है। 6 से 8 दिसंबर तक बारिश और नौ दिसंबर को आंधी के साथ बारिश होने की संभवना है। इसके आगे यानि 10 और 11 जनवरी को तापमान में छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा कोहरा भी लोगों को परेशान करता रहेगा।

Hindi News/ Agra / UP Weather Alert: भीषण कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, अगले तीन दिन बारिश, गिरेगा पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो