5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी को हटाने का माहौल नहीं, 300 सीटें जीत सकती है बीजेपी, प्रशांत किशोर ने किया दावा

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करना असंभव है लेकिन वह करीब 300 सीटें जीतेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 May 2024, 11:02 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करना असंभव है लेकिन वह करीब 300 सीटें जीतेगी। एक इंटरव्यू में उन्हाेंने कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही बल्कि पिछली बार के आंकड़े 303 के आसपास सीटें जीतेगी।

इन राज्यों में हो सकता है नुकसान

प्रशांत किशोर का दावा है कि भाजपा को उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई बड़ा नुकसान नहीं होता दिखता जबकि वह दक्षिण और पूर्व (बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल) में सीटें बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में भाजपा को 2-5 सीटों का नुकसान हो सकता है वहीं महाराष्ट्र में उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

माेदी को हटाने की धारणा नहीं

पीके का मानना है कि मोदी और भाजपा की 10 साल की सरकार को लेकर आम जनमानस में हल्की नाराजगी जरूर है, लेकिन जनता के गुस्से जैसी बात खुले तौर पर नजर नहीं आती। लोगों में अभी ऐसी धारणा नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है।

यह भी पढ़ें- Employment: भारत को 2030 तक हर साल पैदा करना होंगी 1.65 करोड़ नौकरियां

यह भी पढ़ें- ISIS के चारों आतंकी 14 दिन के रिमांड पर, आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे