दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं है। आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कुल प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। शहर के कई निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में AQI 438, रोहिणी में 417, पंजाबी बाग में 414, अलीपुर में 396 और विवेक विहार में 391 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। खासकर जहांगीरपुरी, रोहिणी और पंजाबी बाग में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है।