7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian railway : अब चलती ट्रेन में वेटिंग टिकट कंफर्म कराने के लिए नहीं काटने होंगे टीटीई के चक्कर, लागू हुई ये नई व्यवस्था

Indian railway new system : भारतीय रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वेटिंग टिकट को कंफर्म करने के लिए नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को टीटीई के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सीट खाली होते ही अपने आप उनकी टिकट कंफर्म हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jun 2022, 10:39 AM IST

indian-railway-new-system-to-confirm-waiting-ticket-in-moving-train.jpg

Indian railway : अब चलती ट्रेन में वेटिंग टिकट कंफर्म कराने के लिए नहीं काटने होंगे टीटीई के चक्कर, लागू हुई ये नई व्यवस्था।

ट्रेन में अक्सर देखा जाता है कि वेटिंग टिकट वाले यात्री टीटीई के आगे-पीछे चक्कर लगाते रहते हैं। कई बार तो लाख मिन्नते करने के बावजूद भी टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है और कई बार कुछ रुपये रिश्वत देकर टिकट कंफर्म हो जाती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि भारतीय रेलवे अपनी व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। अब चलती ट्रेन में यात्री आसानी से टिकट कंफर्म करा पाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत सभी टीटीई को हैंड होल्डिंग डिवाइस से लैस किया जाएगा। इस डिवाइस पर आरक्षित सीट के खाली होते ही रियल टाइम में अपडेट किया जाएगा और इस तरह वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की सीट अपने आप कंफर्म हो जाएगी।

ज्ञात हो कि मौजूदा व्यवस्था के तहत ट्रेन छूटने से करीब 30 मिनट पहले अपडेट चार्ट जारी किया जाता है। इसके बाद टीटीई चलती ट्रेन में मैनुअली पहले आरएसी और उसके बाद वेटिंग टिकट को कंफर्म करते हैं। व्यवस्था मैनुअली होने के कारण इसमें टीटीई की मर्जी चलती है। वे आरएसी के बजाय कई बार वेटिंग वाले यात्रियों को टिकट कंफर्म कर देते हैं। इस तरह जिसकी टिकट पहले कंफर्म होनी चाहिए थी, उसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि अब नई व्यवस्था के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें -यूपी हिंसा के बाद अलीगढ़ जिले में धारा 144 लागू, माहौल बिगड़ने का मिला था इनपुट

यात्रियों की शिकायत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

दरअसल, रेलवे के अधिकारियों को लगातार टीटीई की मनमानी को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने अब सभी टीटीई को हैंड होल्डिंग डिवाइस देने के आदेश दिए हैं। अब ये डिवाइस सभी रेल मंडल के टीटीई को दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -गोमती एक्सप्रेस इस डेट को रहेगी रद, 13 जून से 9 जुलाई तक दर्जनभर ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

आगरा मंडल को भी जल्द मिलेंगे डिवाइस

आगरा मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द उनके यहां भी 300 डिवाइस मिलने वाले हैं। डिवाइस पर टीटीई को आरक्षित सीट खाली होते ही रियल टाइम अपडेट करना होगा। जिसके बाद अपने आप सीट खाली होते ही यात्री के मोबाइल पर सीट कंफर्म होने का मैसेज पहुंच जाएगा। इस तरह यात्रियों को न तो अब टीटीई के चक्कर लगाने होंगे और न ही उनकी जेब गर्म करनी होगी।