scriptसब ठीक रहा तो आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना शीघ्र : किरण रिजिजू | Kiren Rijiju says all goes well Agra High Court Bench establish soon | Patrika News
आगरा

सब ठीक रहा तो आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना शीघ्र : किरण रिजिजू

– पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट से न्याय पाने के लिए बहुत ही कष्ट सहना पड़ता है। एक लम्बे से कई आंदोलन चलाए गए कि आगरा, मुरादाबाद या मेरठ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की जाए। पर लगता है कि इस चुनाव 2022 से पूर्व आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना हो जाएगी। केंद्र सरकार तेजी से विचार कर रही है।

आगराNov 22, 2021 / 10:53 pm

Sanjay Kumar Srivastava

सब ठीक रहा तो आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना शीघ्र : किरण रिजिजू

सब ठीक रहा तो आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना शीघ्र : किरण रिजिजू

आगरा. यूपी के पश्चिमी इलाके मेरठ, आगरा के लिए लगातार इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग उठती रहती है। हर यूपी विधानसभा चुनाव में यह मांग जोर पकड़ती है। और तमाम दलों से आश्वासन के बाद ठंडी पड़ जाती है। पर लगता है इस चुनाव 2022 में भाजपा दांव चल जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार
आगरा में इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई खंडपीठ की स्थापना हो जाएगी।
निर्णय शीघ्र :- आगरा में आगरा कॉलेज मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ करने गए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना को लेकर कहा कि कानून मंत्रालय के पास न्यायमूर्ति जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट मौजूद है और केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है।
संघर्ष समिति को वार्ता न्यौता :- केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आगरा खंडपीठ की स्थापना को जल्द मंजूरी मिल जायेगी। मंत्रालय ने उच्च न्यायालय स्थापना संघर्ष समिति को वार्ता के लिए दिल्ली भी आमंत्रित किया है।
व्यावहारिक रूप से उचित :- एस. पी. सिंह बघेल

रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय विधि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद एस. पी. सिंह बघेल से भी चर्चा हुई है। बघेल ने कहा कि भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना किया जाना व्यावहारिक रूप से उचित है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए दूरी लम्बी :- अगर यह फैसला हो गया तो भाजपा को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ी चुनावी सफलता भी मिल सकती है। फिलहाल पश्चिम यूपी के लोगों को हाई कोर्ट से न्याय पाने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए कई वर्षों से पश्चिम यूपी में हाई कोर्ट की बेंच मेरठ, आगरा अथवा मुरादाबाद जैसे किसी शहर में स्थापित करने की मांग उठ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो