scriptभाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के कर्मचारी से नौ लाख की लूट, पुलिस के उड़ गए होश | Nine lakh loot in agra from employee of bjp leader | Patrika News
आगरा

भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के कर्मचारी से नौ लाख की लूट, पुलिस के उड़ गए होश

प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी से सुलखान सिंह से बात की। मामला डीजीपी तक पहुंचा, तो आगरा पुलिस के होश उड़ गए।

आगराSep 16, 2017 / 06:18 pm

धीरेंद्र यादव

लूट

Loot

आगरा। भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तो वहीं उनके कर्मचारी से नौ लाख रुपये की लूट हो गई। इस लूट की खबर जैसे ही भाजपा नेता को मिली, तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को घटना से अवगत कराया, इसके बाद क्या था, प्रदेश अध्यक्ष ने डीजीपी से सुलखान सिंह से बात की। मामला डीजीपी तक पहुंचा, तो आगरा पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए हाथ पैर मार रही है।
ये था मामला
बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और पीएसी कंपनी के निदेशक नवीन जैन का कर्मचारी आगरा में कमला नगर स्थित बैंक से नौ लाख रुपये लेकर आ रहा था। जब वह भगवान टॉकीज पुल के पास था तभी बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा नेता के कर्मचारी के साथ हुई लूट की खबर जंगल की आग की तरह फैलने गल। इस मामले की जानकारी कर्मचारी ने उन्हें दी। नवीन जैन उस समय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के आगरा आगमन के दौरान उनके साथ थे।
डीजीपी तक पहुंचा मामला
लूट की सूचना मिलते ही प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और पीएसी कंपनी के निदेशक नवीन जैन ने पूरे मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को दी। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेता के कर्मचारी के साथ हुई लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी सुलखान सिंह से फोन पर वार्ता की और पूरा मामला उन्हें बताया। सूत्रों की मानें तो डीजीपी के पास जैसे ही यह खबर पहुंची, तो आगरा पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस इस मामले में तेजी से सक्रिय हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी तक अपराधी तक नहीं पहुंची है, लेकिन जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए हाथ पैर मार रही है।

Home / Agra / भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के कर्मचारी से नौ लाख की लूट, पुलिस के उड़ गए होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो