scriptकिसान पदयात्रा का समर्थन करने के बाद पुलिस ने सपाइयों को घरों में कर दिया नजरबंद | Police arrests SPs for supporting Kisan Padayatra in Agra division | Patrika News
आगरा

किसान पदयात्रा का समर्थन करने के बाद पुलिस ने सपाइयों को घरों में कर दिया नजरबंद

— आगरा मंडल के फिरोजाबाद, मथुरा समेत विभिन्न जिलों में पुलिस ने सपाइयों पर शिकंजा कस दिया है।

आगराDec 07, 2020 / 05:01 pm

arun rawat

sp leader

पुलिस की निगरानी में बैठे सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव

आगरा। किसान यात्रा का समर्थन करने के बाद सपाई फंस गए। पुलिस ने घरों में ही उन्हें नजरबंद कर दिया है। आगरा मंडल के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा समेत अन्य जिलों में पुलिस ने सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया। उनके घरों के बाहर काफी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दिया है। रोक के बाद भी फिरोजाबाद में सपाइयों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली।
किसानों के समर्थन में आई सपा
किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकालने की तैयारी में थी। इसी के चलते सोमवार की सुबह नवागत एसएसपी फिरोजाबाद अजय कुमार पान्डे द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे एसएचओ सिरसागंज गिरीश चन्द गोतम मय फोर्स के सुवह से ही सिरसागंज के इटावा रोड स्थित सपा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद दुर्गपाल सिंह यादव उर्फ डीपी यादव के आवास पर पहुंच गए।
आवास के बाहर लगी भीड़
सपा जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह उर्फ डीपी यादव को उनके आवास में ही नजरबन्द कर दिया गया। गौरतलब है कि किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी सोमवार को पूरे प्रदेश में किसान यात्रा निकालने की तैयारी में थी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार की सारी नीतियां उद्योगपतियों के पक्ष में हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की पार्टी रही है और हम किसानों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते आए है और आगे भी हमेशा किसानों के हित में लड़ते रहेंगे।

Home / Agra / किसान पदयात्रा का समर्थन करने के बाद पुलिस ने सपाइयों को घरों में कर दिया नजरबंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो