scriptRSS ने किया बृज प्रांत में किया बड़ा फेरबदल, नए प्रचारक तैनात | RSS news Strategy in Tajmahal city agra latest news | Patrika News
आगरा

RSS ने किया बृज प्रांत में किया बड़ा फेरबदल, नए प्रचारक तैनात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगरा में शाखा बढ़ाने के लिए नई रचना की है। आगरा महानगर में तीन गुना पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

आगराAug 19, 2018 / 08:17 pm

अभिषेक सक्सेना

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आगरा महानगर में बड़ा फेरबदल किया है। नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही तीन नए महानगर प्रचारक तैनात किए गए हैं। तीन गुना पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। आगरा शहर के लगातार हो रहे विस्तार के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस तरह संघ ने आगरा महानगर को प्राथमिकता पर लिया है।
तीन महानगर बनाए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पिछले दिनों बरेली में बैठक हुई थी। इसी बैठक में आगरा महनगर को तीन भागों में बांटने का निर्णय किया गया था। इसकी विधिवत घोषणा रविवार को कर दी गई। बतातें चलें कि संघ कार्य का निरंतर बढ़ने व कार्य की गति सुचारू रूप से चले और राष्ट्र निर्माण में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्प समाज तक पहुंचे और समाज उससे जुड़े। इसलिए नई संरचना के अनुसार आगरा महानगर में तीन भागों छावनी महानगर, पश्चिम महानगर व पूर्वी महानगर घोषित किए गए हैं।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
विभिन्न महानगरों की कार्यकारिणी इस प्रकार की गई है। छावनी महानगर की रचना में सुभाष अग्रवाल महानगर संघचालक, सह संघचालक रमन, खगेश कुमार कार्यवाह, हरेन्द्र सह कार्यवाह, रविकांत महानगर प्रचाकर नियुक्त किए गए हैं। पश्चिम महानगर में विजय गोयल महानगर संघचालक, चौधरी राजेंद्र सिंह सह संघचालक, भारत भूषण कार्यवाह, प्रदीप सह कार्यवाह, नमन नगर महाप्रचारक हैं। पूर्वी महानगर में मुरारीलाल कश्यप महानगर संघचालक, अरविंद कार्यवाह, मुनीष सह कार्यवाह एवं पौरुष सह कार्यवाह, सचिन महानगर प्रचारक बनाए गए हैं।
शाखाओं में निरंतर विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि समरसता संगम कार्यक्रम के बाद संघ की शाखाओं में निरंतर विस्तार हुआ है। संघ कार्य को समाज तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की योजना की रचना को पूरे बृज प्रांत में लागू किया गया है। आशा की जा रहा है कि नई संरचना से संघ कार्य में आशातीत वृद्धि होगी।

Hindi News/ Agra / RSS ने किया बृज प्रांत में किया बड़ा फेरबदल, नए प्रचारक तैनात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो