scriptसपना चौधरी आज इस शहर में, शाम छह बजे से शुरू होगा धमाकेदार डांस, जानिये कैसे मिलेगी एंट्री | Sapna Chaudhary Dance Performance in Agra | Patrika News
आगरा

सपना चौधरी आज इस शहर में, शाम छह बजे से शुरू होगा धमाकेदार डांस, जानिये कैसे मिलेगी एंट्री

हरियाणा की सुपर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज आगरा कॉलेज ग्राउंड पर अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीतेंगी।

आगराOct 15, 2018 / 09:17 am

धीरेंद्र यादव

Jodhpur,Sapna Choudhary,sapna chaudhary suicide,sapna chaudhary controversy,jodhpur news,jodhpur latest news,sapna choudhary suicide,sapna choudhary dancer singer,sapna choudhary dance 2016,sapna choudhary dance song,sapna choudhary video,haryanvi singer sapna choudhary,Viral video of Sapna Chaudhary,Sapna Chaudhari,Sapna Chaudhari Unseen Photos,Sapna Chaudhari Photos,Sapna Chaudhari Hot Photos,Haryanvi Singer Sapna Chaudhari,Sapna Chaudhari Viral Video,Sapna Chaudhari Dance,Sapna Chaudhari Dance Video,Sapna Chaudhari Song Video,dancer sapna chaudhary,sapna chaudhary video,

Sapna Choudhary : तो इसलिए पुलिस को हो रही सपना चौधरी के ठुमको से परेशानी, अब हाईकोर्ट ने रखी ये मांग

आगरा। हरियाणा की सुपर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज आगरा कॉलेज ग्राउंड पर अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीतेंगी। आरोही संस्था के निर्देशक व आयोजक अमित तिवारी ने बताया कि आगरा कॉलेज मैदान में करीब 3 हजार लोगों की भीड़ के बीच Sapna Choudhary अपना लाइव परफॉर्मेंस देंगी। अमित तिवारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में बतौर सपना चौधरी सेलिब्रिटी गेस्ट आ रही हैं।
यहां हुआ पोस्टर विमोचन
सपना चौधरी के कार्यक्रम से पूर्व होटल भावना क्लार्क इन में पोस्टर का विमोचन हुआ। अमित तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंग्लिश मीडियम फेम मासूम शर्मा भी आ रहे हैं। ये कार्यक्रम आगरा कॉलेज ग्राउंड पर शाम छह बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ सीओडी ब्रिगेडियर एसएस संगवान, कर्नल संजय सिंह, कर्नल संजय भट्ट, कर्नल मंदाकिनी थापा, कर्नल एके ठाकुर करेंगे।

इन महिलाओं का करेंगी सम्मान
सपना चौधरी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम करने वाली शहर की महिलाओं का सम्मान किया जायेगा, जिसमें नगर निगम की सीडीएस अनिता राघव, विश्व सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन की डॉ. सुहानी गुप्ता, आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन की रचना सिंह, समाजसेवी शिवानी सिंह और शूटर सोनिया शर्मा के नाम प्रमुख हैं।

Home / Agra / सपना चौधरी आज इस शहर में, शाम छह बजे से शुरू होगा धमाकेदार डांस, जानिये कैसे मिलेगी एंट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो